India vs South Africa: तीसरा वनडे भी हार गया भारत, दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज पर किया 3-0 से कब्जा
Paarl :Indian batsman Shikhar Dhawanplays a shot while South African wicketkeeper Quinton De Kock looks on during the second ODI match between South Africa and India in Paarl, South Africa, Friday, Jan. 21, 2022..AP/PTI Photo(AP01_21_2022_000113B)
India vs South Africa 3rd ODI : दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे वनडे को भी 4 रन से जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के 287 रन का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 49.2 ओवर में 283 रन पर ऑल आउट हो गयी.
तीसरा वनडे भी हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से किया सीरीज पर कब्जा
दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से जीत लिया है. तीसरे और आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 रन से हराया. दक्षिण अफ्रीका के 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 49.2 ओवर में 283 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. भारत की ओर से विराट कोहली ने 65, शिखर धवन ने 61 और दीपक चाहर ने 54 रन की पारी खेली. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस दो एनगिड़ी और एंडिले फेहलुकवायो ने 3-3 विकेट चटकाये. जबकि सिसांडा मगला और महाराज ने एक-एक विकेट चटकाये.
भारत को 8वां झटका, दीपक चाहर अर्धशतक बनाकर आउट
भारत को 48वें ओवर की पहली गेंद पर 8वां झटका लगा. दीपक चाहर 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रन बनाये और एनगिड़ी के शिकार हुए.
भारत को 7वां झटका, जयंत यादव आउट
भारत को 43वें ओवर में 7वां झटका लगा. जयंत यादव केवल दो रन बनाकर पवेलियन लौट गये.
भारत को 6ठा झटका, सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर आउट
भारत को 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. सूर्यकुमार यादव 32 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए.
भारत को 5वां झटका, श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर आउट
भारत को 38वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. श्रेयस अय्यर 34 गेंदों में दो चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए. उनकी जगह दीपक चाहर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं.
भारत को चौथा झटका, विराट कोहली अर्धशतक जमाकर आउट
भारत को 32वें ओवर में चौथा झटका लगा. विराट कोहली 84 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर महाराज की गेंद पर आउट हुए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए