ePaper

India vs New Zealand: सचिन और द्रविड़ के 'कॉम्बो' रचिन रविंद्र ने छीनी टीम इंडिया से जीत, भारत से है खास नाता

Updated at : 29 Nov 2021 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
India vs New Zealand: सचिन और द्रविड़ के 'कॉम्बो' रचिन रविंद्र ने छीनी टीम इंडिया से जीत, भारत से है खास नाता

Kanpur: Indian player appeal for the wicket of New Zealand player Ajaz Patel during the fifth and last day of the first Test cricket match between India and New Zealand, at Green Park Stadium in Kanpur, Monday, Nov. 29, 2021. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI11_29_2021_000263A)

आर अश्विन और रविंद्र जडेजा कातिलाना गेंदबाजी कर रहे थे, तो दूसरी ओर भारतीय मूल के दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड को हार से बचाने में जुट गये थे. सूरज की आंख मिचौली के बीच जडेजा-अश्विन गेंद से शोले बरसा रहे थे, लेकिन पटेल और रचिन ने क्रिज पर खूंटा गाड़ दिया.

विज्ञापन

India vs New Zealand 1st Test भारत और न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ. खेल के पांचवें और आखिरी दिन जब टीम इंडिया जीत से केवल एक विकेट दूर थी और अंपायर ने बैड लाइट की वजह से मैच ड्रॉ की घोषणा कर दी.

भारतीय मूल के खिलाड़ियों ने छीनी भारत से जीत

भारत की जीत में रोड़ा भारतीय मूल के दो खिलाड़ी ही बने. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि भारत की जीत में विलेन भारतीय ही बने. दरअसल जब न्यूजीलैंड की टीम हार से केवल एक विकेट दूर थी, उस समय रचिन रविंद्र और एजाज पटेल क्रिज पर जमे हुए थे.

Also Read: IND vs NZ Test: रविचंद्रन अश्विन ने हरभजन सिंह को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में बनाया खास रिकॉर्ड

एक ओर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा कातिलाना गेंदबाजी कर रहे थे, तो दूसरी ओर भारतीय मूल के दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड को हार से बचाने में जुट गये थे. सूरज की आंख मिचौली के बीच जडेजा-अश्विन गेंद से शोले बरसा रहे थे, लेकिन पटेल और रचिन ने क्रिज पर खूंटा गाड़ दिया. आखिर में सूरज ने भी टीम इंडिया को धोखा दे दिया और जीत की रथ पर सवार टीम इंडिया को मैच ड्रॉ पर खत्म करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

रचिन रविंद्र और एजाज भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. रचिन का नाम तो दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम को मिलाकर बना है. इसके पीछे मजेदार वाकया जुड़ा है. रचिन के पिता सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के दीवाने थे.

इसलिए उन्होंने फैसला किया कि उनके बेटे का नाम दोनों के नाम को मिलाकर रखा जाएगा. नाम का ही असर है कि रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए दीवार की भूमिका निभायी और हारा हुआ मैच ड्रॉ कराकर ही मैदान से बाहर लौटे.

मुंबई में जन्में एजाज पटेल ने 23 गेंद में नाबाद दो रन और कर्नाटक में जन्में रचिन रविंद्र ने 91 गेंद में नाबाद 18 रन बनाये. 9वां विकेट गिरने के बाद दोनों ने 8.4 ओवर की बल्लेबाजी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola