ePaper

Corona Second Wave : विराट-अनुष्का की अपील पर मदद के लिए उमड़े लोग, 24 घंटे में जमा हुए 3.6 करोड़ रुपये

Updated at : 08 May 2021 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
Corona Second Wave : विराट-अनुष्का की अपील पर मदद के लिए उमड़े लोग, 24 घंटे में जमा हुए 3.6 करोड़ रुपये

Corona Second Wave, Virat-Anushka's appeal, collected Rs 3.6 crore in 24 hours देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर में पूरी तरह से कराह रहा है. रोजाना 4 लाख से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं, तो 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जा रही है. इधर कोरोना के खिलाफ जंग में लोग बढ़चढ़ मदद भी पहुंचा रहे हैं.

विज्ञापन

देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर में पूरी तरह से कराह रहा है. रोजाना 4 लाख से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं, तो 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जा रही है. इधर कोरोना के खिलाफ जंग में लोग बढ़चढ़ मदद भी पहुंचा रहे हैं.

इस काम में अब क्रिकेटर भी पीछे नहीं रहे हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कोरोना के खिलाफ जंग में मदद के लिए एक अभियान की शुरुआत की है, जिसमें 7 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का लक्ष्य है, जो ऑक्सीजन और चिकित्सा से जुड़ी और भी सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में काम रही कंपनी एसीटी ग्रांट्स को दिया जाएगा. जिससे कोरोना से लड़ रहे लोगों को मदद मिल सकेगी.

Also Read: ‘गब्बर’ के बाद अब टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने पत्नी के साथ लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, तसवीरें वायरल

अनुष्का और विराट ने इसके लिए दो करोड़ रुपये दान किये हैं और लोगों से दान करने की अपील भी की है. विराट-अनुष्का की अपील का असर भी दिखने लगा है. अब तक 3.6 करोड़ रुपये लोगों ने डोनेट किये हैं, जिसकी जानकारी विराट कोहली ने ट्वीट कर दी. विराट ने इसके लिए अपने समर्थकों को धन्यवाद भी कहा है.

विराट ने ट्वीट किया और लिखा, 24 घंटे से भी कम समय में 3.6 करोड़! बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. हमारे लक्ष्य को पूरा करने के लिए संघर्ष करते रहें और देश की मदद करें. आपका धन्यवाद.’

मालूम हो इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो संदेश शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से कोरोना प्रभावित लोगों की मदद की अपील की थी. विराट-अनुष्का ने वीडियो में कहा, देश इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है. उन्होंने आगे कहा, अभी हम सबको एकजुट होकर लोगों की मदद पहुंचाने की जरूरत है.

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बताया कि वो और अनुष्का पिछले एक साल से लोगों की मदद करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

गौरतलब है कि देश में इस समय कोरोना की दूसरी लहर चल रही है. रोजाना कोरोना के 4 लाख से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं. जबकि रोजाना 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जा रही है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola