IND vs NED: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने धोनी-रैना का रिकॉर्ड तोड़ा, 8 साल बाद वर्ल्ड कप में हुआ ऐसा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Nov 2023 8:12 PM

विज्ञापन

Bengaluru: India's batters KL Rahul and Shreyas Iyer during the ICC Men's Cricket World Cup match between India and Netherlands at M Chinnaswamy Stadium, in Bengaluru, Sunday, Nov. 12, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI11_12_2023_000312A)

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 208 रनों की साझेदारी कर इतिहास रच डाला है. दोनों ने शतक जमाया. जिसमें श्रेयस अय्यर 94 गेंद में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाए और राहुल ने 64 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में मैच दर मैच रोमांच बढ़ता जा रहा है, तो रिकॉर्ड भी तेजी से बन रहे और टूट रहे हैं. नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने 50 ओवर में चार विकेट पर रिकॉर्ड 410 रन बनाया. जिसमें टॉप के सभी पांच बैटर (रोहित शर्मा 61, शुभमन गिल 51, विराट कोहली 51, श्रेयस अय्यर नाबाद 128 रन और केएल राहुल 102 रन) ने 50 से अधिक रन बनाए. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत ने आधे दर्जन से अधिक रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने धोनी-रैना का रिकॉर्ड तोड़ा

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 208 रनों की साझेदारी कर इतिहास रच डाला है. दोनों ने शतक जमाया. जिसमें श्रेयस अय्यर 94 गेंद में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाए और राहुल ने 64 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए. इस दौरान दोनों ने 8 साल पहले धोनी और रैना के बीच चौथे विकेट के लिए बनी 196 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

विश्व कप में भारत के लिए चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

208 – श्रेयस अय्यर और केएल राहुल बनाम एनईडी, बेंगलुरु, 2023

196* – एमएस धोनी और सुरेश रैना बनाम ZIM, ऑकलैंड, 2015

165 – विराट कोहली और केएल राहुल बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 2023*

142 – विनोद कांबली और नवजोत सिंह सिद्धू बनाम जिम्बाब्वे, कानपुर, 1996

141 – रविंद्र जडेजा और आरआर सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1999

Also Read: सेमीफाइनल से पहले रचिन रविंद्र अपने पैतृक घर बेंगलुरु पहुंचे, दादी ने उतारी नजर, देखें वीडियो

एकदिवसीय विश्व कप में टीम का सर्वोच्च स्कोर

428/5 – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2023

417/6 – ऑस्ट्रेलिया बनाम एएफजी, पर्थ 2015

413/5 – भारत बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन 2007

411/4 – दक्षिण अफ्रीका बनाम आयरलैंड, कैनबरा 2015

410/4 – भारत बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु 2023

Also Read: रोहित शर्मा नहीं बनना चाहते थे भारतीय टीम का कप्तान? सौरव गांगुली के अल्टीमेटम के बाद हुए तैयार

विश्व कप में भारत के लिए एक टीम पारी में सर्वाधिक छक्के

18 बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007

16 बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु, 2023*

विश्व कप की एक पारी में दिए गए सर्वाधिक रन

115 – बास डी लीडे बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली, 2023

110 – राशिद खान बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2019

107 – लोगान वैन बीक बनाम भारत, बेंगलुरु, 2023

एक विश्व कप संस्करण में भारत द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर

2023 विश्व कप में 20*

2019 WC में 19

2011 विश्व कप में 18

2003 विश्व कप में 17

एक वनडे पारी में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले व्यक्ति

5 – PAK बनाम ZIM, कराची, 2008

5 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, जयपुर, 2013

5 – AUS बनाम IND, सिडनी, 2020

5 – IND vs NED, बेंगलुरु, 2023*

वनडे विश्व कप में भारतीय विकेटकीपर का सर्वोच्च स्कोर

145 – राहुल द्रविड़ बनाम श्रीलंका, 1999

102 – केएल राहुल बनाम एनईडी, आज*

97* – केएल राहुल बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023

91* – एमएस धोनी बनाम श्रीलंका, 2011

85* – एमएस धोनी बनाम ZIM, 2015

एकदिवसीय विश्व कप में अधिकांश गेंदबाज 80+ रन दे रहे हैं

4 – श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली 2023

3 – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ 2015

3 – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023

3 – नीदरलैंड बनाम भारत, बेंगलुरु, 2023

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola