रोहित शर्मा नहीं बनना चाहते थे भारतीय टीम का कप्तान? सौरव गांगुली के अल्टीमेटम के बाद हुए तैयार

Lucknow: India’s batter Rohit Sharma plays a shot during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/ Manvender Vashist Lav)(PTI10_29_2023_000356B)
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, जब विराट कोहली ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया, तब रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की बात हो रही थी, लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थे. सौरव ने बताया, उनके अल्टीमेटम देने के बाद रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार हुए.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने वर्ल्ड कप 2023 के बीच में कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार 8 मैच जीतकर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है. लेकिन बहुत कम ही लोगों को यह जानकारी होगी कि रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी संभालना नहीं चाहते थे. इस बात का खुलासा खुद सौरव गांगुली ने किया है.
एक टीवी कार्यक्रम में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, जब विराट कोहली ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, तब रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की बात हो रही थी, लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थे. सौरव ने बताया, रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी नहीं संभालना चाहते थे.

सौरव गांगुली ने बताया, कप्तानी संभालने के लिए उन्हें रोहित शर्मा को अल्टीमेटम देना पड़ा था. तब जाकर रोहित कप्तानी के लिए तैयार हुए. सौरव गांगुली ने खुलासा करते हुए बताया, रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी नहीं करना चाहते थे. बात उस स्तर पर पहुंच चुका था कि मुझे अल्टीमेटम देना पड़ा था कि या तो आप हां कहें या मैं घोषणा कर दूं. गांगुली ने कहा, मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि एक बेहतरीन कप्तान है.
Also Read: 6 मिनट तक ग्राउंड के बाहर थे सौरव गांगुली, फिर भी नहीं दिया गया ‘टाइम आउट’, जानें क्या थी वजह?
सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, मुझे कोई अश्चर्य नहीं है कि रोहित एक बेहतरीन कप्तान है. गांगुली ने कहा, मुझे नहीं मालूम, रोहित शर्मा आखिरी कप्तानी संभालने से क्यों झिझक रहे थे.
Also Read: रोहित शर्मा 97 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, बेंगलुरु में टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
मालूम हो रोहित शर्मा की गिनती भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में होने लगी है. रोहित ने अबतक 43 मैचों में भारतीय वनडे टीम की अगुआई कर चुके हैं. जिसमें भारत ने 32 मैचों में भारत को जीत दिलाया. जबकि केवल 9 मैचों में ही रोहित की कप्तानी में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की वनडे क्रिकेट में जीत का प्रतिशत 78.04 का रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










