पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप कुमार पहुंचे सारण, व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण

फोटो- विधि मंडल में वकीलों को संबोधित करते निरीक्षी न्यायमूर्ति | Prabhat Khabar Network
पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने छपरा व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण और न्याय वाटिका का उद्घाटन किया.
Saran News: पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने शुक्रवार को छपरा व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में स्थापित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण किया तथा न्याय वाटिका का उद्घाटन किया.
निर्माण कार्यों और सुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने न्यायालय परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए नवनिर्मित शौचालय भवन का उद्घाटन किया और न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया.
इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे.
न्यायालय की कार्यवाही भी देखी
न्यायालय परिसर पहुंचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग, छपरा विधि मंडल के अध्यक्ष रवि रंजन प्रसाद सिंह, महामंत्री शशि भूषण त्रिपाठी तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने निरीक्षी न्यायाधीश का स्वागत किया.
इसके बाद न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने विभिन्न न्यायालयों में चल रही कार्यवाहियों का अवलोकन किया. उन्होंने जमानत याचिकाओं की सुनवाई और अधिवक्ताओं की बहस भी सुनी तथा न्यायिक कार्यों की प्रगति की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










