चतरा में मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में दो गिरफ्तार, 28 मवेशी लदा ट्रक जब्त

थाना प्रभारी शिवप्रकाश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मवेशियों से लदा एक ट्रक बिहार के औरंगाबाद बारूण से हजारीबाग जाने वाला है. सूचना के आलोक में उक्त घाटी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान उक्त ट्रक को रोक कर तलाशी ली गयी, जिसमें मवेशी लदे थे.
झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित चतरा जिले में चतरा सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर संघरी घाटी के पास से शनिवार की अहले सुबह 28 मवेशियों से लदा एक ट्रक (जेएच 02बीएम-1669) जब्त किया है. साथ ही चालक व उप चालक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों की पहचान चालक अंसार नगर निवासी मो उमर (पिता मो एनामुल) व बिहार के रोहतास के मुरादाबाद सासाराम निवासी मो महताब कुरैशी (धनु कुरैशी) के रूप में की गयी. जब्त ट्रक को थाना परिसर लाया गया है. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी शिवप्रकाश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मवेशियों से लदा एक ट्रक बिहार के औरंगाबाद बारूण से हजारीबाग जाने वाला है. सूचना के आलोक में उक्त घाटी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान उक्त ट्रक को रोक कर तलाशी ली गयी, जिसमें मवेशी लदे थे. क्षमता से अधिक मवेशी ट्रक पर लदे थे. मवेशियों को गौकशी के लिए ले जाया जा रहा था. इस संबंध में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. जब्त मवेशियों को जिम्मेनामा पर लोगों के बीच वितरण किया जायेगा. मवेशी लेने वालों का मवेशी के साथ फोटो व आधार कार्ड की छायाप्रति ली जायेगी. छापामारी अभियान में चतरा सदर थाना प्रभारी के अलावा एएसआई अरुणदत्त शर्मा शामिल थे.
नशे में धुत्त युवक सड़क पर गिर कर हुआ घायल, रेफर
चतरा जिले के सिमरिया में सुभाष चौक के टंडवा रोड स्थित एसबीआई के समीप शनिवार को नशे में धुत्त एक युवक सड़क पर गिर गया, जिससे युवक का सिर फट गया. घायल युवक की पहचान मो आरिफ के रूप में की गयी, जो चतरा सदर थाना क्षेत्र के डमडोईया गांव का रहने वाला है. ग्रामीणों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया.
Also Read: छत्तीसगढ़ से तस्करी के लिए लोहरदगा जा रहा मवेशी लदा ट्रक गुमला में पलटा, कई मवेशियों की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




