ePaper

Bihar Election 2020: जनता पार्टी की लहर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव हारे, लेकिन चंपारण में एकतरफा हुई थी जीत...

Updated at : 01 Sep 2020 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: जनता पार्टी की लहर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव हारे, लेकिन चंपारण में एकतरफा हुई थी जीत...

पटना: 1974 के जेपी आंदोलन के बाद राज्य में 1977 में विधानसभा का चुनाव हुआ. इसके पहले केंद्र में कांग्रेस का पतन हो चुका था और मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार बनी. इसके बाद बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ. उम्मीद के मुताबिक विधानसभा चुनाव में भी जनता पार्टी की लहर रही. प्रदेश में 324 सदस्यों वाली विधानसभा में उसके 214 विधायक जीत कर आये. प्रदेश में पूर्ण बहुमत से जनता पार्टी की सरकार बनी.

14 सीटें कांग्रेस की ही झोली में रही

कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गये, लेकिन चंपारण ऐसा जिला था, जहां वहां की 20 विधानसभा सीटों में अधिकतर पर कांग्रेस के ही उम्मीदवार चुनाव जीते. कुल 20 सीटों में तीन पर जनता पार्टी, दो पर भाकपा और एक पर माकपा की जीत हुई. जिले की चनपटिया सीट पर जनता पार्टी के वीर सिंह, ढाका में सियाराम ठाकुर और हरसिद्धि में युगल किशोर प्रसाद सिंह चुनाव जीते. वहीं, सुगौली में माकपा के रामाश्रय सिंह, पिपरा में भाकपा के तुलसी राम और केसरिया में पीतांबर सिंह चुनाव जीत गये. बाकी की 14 सीटें कांग्रेस की ही झोली में रही.

दानापुर से कांग्रेस की टिकट पर जीते रामलखन सिंह यादव नेता विरोधी दल

चुनाव के पहले तक मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र भी झंझारपुर विधानसभा की सीट पर चुनाव जीत गये, लेकिन जब विधानसभा का गठन हुआ, तो नेता विरोधी दल की कुर्सी दानापुर से कांग्रेस की टिकट पर जीते रामलखन सिंह यादव को मिली. चुनाव बाद कर्पूरी ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. इस चुनाव में जनता पार्टी को कुल 214 सीटें आयीं, जबकि भाकपा को 21, माकपा को चार, कांग्रेस को 57, छोटी पार्टियों के चार और निर्दलीय 24 सदस्य जीत कर विधानसभा आये.

चुनाव बाद कर्पूरी ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने,जनता पार्टी को कुल 214 सीटें आयीं

चुनाव के पहले तक मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र भी झंझारपुर विधानसभा की सीट पर चुनाव जीत गये, लेकिन जब विधानसभा का गठन हुआ, तो नेता विरोधी दल की कुर्सी दानापुर से कांग्रेस की टिकट पर जीते रामलखन सिंह यादव को मिली. चुनाव बाद कर्पूरी ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. इस चुनाव में जनता पार्टी को कुल 214 सीटें आयीं, जबकि भाकपा को 21, माकपा को चार, कांग्रेस को 57, छोटी पार्टियों के चार और निर्दलीय 24 सदस्य जीत कर विधानसभा आये.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन