Viral Video: 'हर जगह से खून निकाल देगा', बदो-बदी सिंगर के नए गाने को सुन भड़के लोग

Updated:
विज्ञापन
Chahat Fateh Ali Khan Viral Video
Chahat Fateh Ali Khan Viral Video

Viral Video: पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर और सिंगर चाहत फतेह अली खान का भारत-पाक तनाव के बीच एक नया गाना आया है, जो सुनने के बाद लोग आग बबूला हो गए हैं. गाने का शीर्षक 'मेरे वतन, मेरे चमन' है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब गाने के लिए मशहूर पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर और सिंगर चाहत फतेह अली खान अक्सर अपने गानों के लिए सुर्खियां बटोरते हैं. अब भारत-पाक तनाव के बीच उन्होंने एक नया गाना रिलीज किया है, जिसका टाइटल ‘मेरे वतन, मेरे चमन’ है. अब यह गाना आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन यूजर्स इसकी तारीफ नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसकी आलोचना कर रहे हैं.

वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ”पाकिस्तान ने अभी-अभी भारत पर एक व्यापक हमला किया है. जो किसी भी परमाणु हमले से कहीं ज्यादा भयानक है. ठीक है, अब इसे खत्म करते हैं. मैं सेरेंडर करता हूं और सभी सेनाओं को आत्मसमर्पण करने का आदेश देता हूं. ये बर्दाश्त से बाहर हो रहा है.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ”इसके अंदर बहुत क्षमता है, कान, नाक आंख, हर जगह से खून निकाल देगा…” ऐसे ही कई यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़े: The Bhootnii Box Office Collection Day 18: 18वें दिन बुरी तरह लड़खड़ाई संजय दत्त की ‘द भूतनी’, 10 करोड़ क्लब से दूर सपना

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola