The Bhootnii Box Office Collection Day 18: 18वें दिन बुरी तरह लड़खड़ाई संजय दत्त की ‘द भूतनी’, 10 करोड़ क्लब से दूर सपना

Updated:
विज्ञापन
The Bhootnii Box Office Collection

The Bhootnii Box Office Collection

The Bhootnii Box Office Collection Day 18: संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिर गई है. फिल्म 10 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पा रही है. ऐसे में जानें फिल्म की अब तक की कुल कमाई.

विज्ञापन

The Bhootnii Box Office Collection Day 18: संजय दत्त की इस साल की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2 के साथ रिलीज हुई थी. सिद्धांत सचदेव की ओर से लिखित और निर्देशित इस फिल्म में मोनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं. एक तरफ उसी दिन रिलीज हुई रेड 2 रिकॉर्ड पर रिकार्ड तोड़ रही है. तो वहीं, ‘द भूतनी’ की हवा शुरुआत से टाइट है. अच्छे रिव्यूज के बाद भी इसका 10 करोड़ भी कामना मुश्किल है. अब फिल्म के 18वें दिन के फाइनल आंकड़े भी जारी कर दिए गए है. ऐसे में आइये जानते हैं डे 18 को इसने कितने की कमाई की है.

द भूतनी के 18वें दिन की कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, द भूतनी ने 18वें दिन 0.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जो कि मेकर्स के लिए काफी निराशाजनक कमाई की. फिल्म का अबतक का कलेक्शन 10 करोड़ भी नहीं पहुंच पाया है और इसने नेट कलेक्शन महज 8.89 करोड़ का ही किया है. बता दें कि यह संजय दत्त के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक हैं.

अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

The Bhootnii Box Office Collection Day 1- 0.65 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 2- 0.62 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 3- 0.86 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 4- 1.2 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 5- 0.57 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 6- 0.4 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 7- 0.23 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 8- 0.27 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 9- 0.49 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 10- 0.66 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 11- 0.66 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 12- 0.5 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 13- 0.44 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 14- 0.34 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 15- 0.25करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 16- 0.27 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 17- 0.21 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 18- 0.27 करोड़

The Bhootnii Total Box Office Collection- 8.89 करोड़

यह भी पढ़े: Raid 2 Box Office Collection Day 19: अजय देवगन की ‘रेड 2’ हिट या फ्लॉप, कमाई से जानें

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola