Raid 2 Box Office Collection Day 19: अजय देवगन की 'रेड 2' हिट या फ्लॉप, कमाई से जानें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 May 2025 9:39 AM
Raid 2 Box Office Collection Day 41
Raid 2 Box Office Collection Day 19: अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'रेड 2' ने रिलीज के 19वें दिन तक 149.01 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और जल्द ही ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है.
Raid 2 Box Office Collection Day 19: राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित क्राइम-थ्रिलर ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने मिलकर किया है. यह फिल्म 1 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसे 19 दिन पुरे हो चुके हैं. फिल्म ने शानदार कमाई के साथ अबतक कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. ऐसे में आइये जानते हैं रेड 2 के 19वें के आंकड़े क्या कहते हैं.
रेड 2 के 19वें दिन की कमाई
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है. फिल्म ने बीते दिन अजय देवगन की ‘सिंघम रिटर्न्स’ के लाइफटाइम कलेक्शन 140.60 करोड़ रुपरू को भी पछाड़ दिया है और बहुत जल्द इस साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर भी बन जाएगी. Sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने डे 19 को 0.01 करोड़ से ओपनिंग कर दी है और शाम तक यह अच्छा-खासा कमाई कर ले जाएगी. फिल्म की टोटल कमाई 149.01 करोड़ रुपए हो चुकी है.
अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75
Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 13: 4.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 14: 3.35 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 15: 3 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 16: 3 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 17: 4 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 18: 5.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 19: 0.01 करोड़
यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3 से परेश रावल के बाहर होने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बाबू भैया के बिना श्याम…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










