सलीम खान को लेकर क्या बोलीं सलमान की एक्स? सुभाष घई बोले-उनकी सेहत अच्छी रहे

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Feb 2026 8:34 AM

विज्ञापन

सलीम खान, फोटो- इंस्टाग्राम

Salim Khan: दिग्गज लेखक सलीम खान को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. निर्देशक अनिल शर्मा, सुभाष घई और सलमान खान की एक्स सोमी अली ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की.

विज्ञापन

Salim Khan: हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक सलीम खान को मंगलवार 17 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं. डॉक्टर का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है. इस बीच सलमान खान की एक्स सोमी अली, गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा और डायरेक्टर सुभाष घई ने उनकी सेहत पर चिंता जताई है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

अनिल शर्मा ने जताई चिंता

फिल्म निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा ने सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “सलीम खान साहब की सेहत के बारे में सुनकर चिंता हुई. दुआ करता हूं कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं. उनका कलम हमारे सिनेमा की पहचान है. भगवान उन्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दें.”

सुभाष घई ने मांगी सलीम खान के लिए दुआ

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुभाष घई ने कहा, “सलीम साहब मेरे भाई की तरह हैं आज से नहीं 30-40 साल से. सलमान तो बाद में आए जिन्होंने मेरी पिक्चर में काम किया. सबसे पहले सलीम साहब थे जिनकी मैं नहीं पूरी इंडस्ट्री में इज्जत करती है और उनके लिए प्रार्थना करती है कि उनकी सेहत अच्छी रहे और दीर्घायु हो क्योंकि वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं.”

सोमी अली ने सलीम खान के जल्दी ठीक होने की कामना की

सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, जब मैंने सुना कि सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं, तो मेरा दिल बैठ गया. दुनिया के लिए वह एक महान लेखक हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारे को नई पहचान दी और शोले जैसी यादगार फिल्म बनाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन मेरे लिए वह पिता समान रहे हैं. मैं जब उनके घर में रही, तो उन्होंने मुझे बेटी की तरह अपनाया. खाने की मेज पर परिवार के साथ बैठाया, लंबी बातचीत की, खासकर धर्म और आस्था पर. उन्होंने सिखाया कि भगवान किसी एक सोच या नियम से बड़ा होता है और कहानी लिखते समय हमेशा सच्चाई को सबसे ऊपर रखना चाहिए. उनकी प्रतिभा ने सिनेमा का इतिहास रचा, लेकिन उनके इंसानियत भरे व्यवहार ने लोगों के दिल बनाए. मैं उनकी सेहत और जल्दी ठीक होने की दुआ कर रही हूं. वह मेरे लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं.

यह भी पढ़ें- Salim Khan: क्या आज अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी? सलीम खान की हालत पर डॉक्टर का बयान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola