RRB NTPC CBT-2 की डेट UPPSC PCS Prelims से हो रही क्लैश, परीक्षा तारीख बदलने की मांग कर रहे कैंडिडेट्स

RRB NTPC CBT 2 Exam: आरआरबी नॉन-टेकनिक्ल पॉपुलर कैटेगरी परीक्षा 2022 और यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की डेट क्लैश होने से दोनों परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार तनाव में हैं. इन उम्मीदवारों ने फिर से रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को एक पत्र भेजकर परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग की है.
RRB NTPC CBT 2 Exam: आरआरबी नॉन-टेकनिक्ल (RRB Non-Technical Popular Category) पॉपुलर कैटेगरी परीक्षा 2022 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों ने फिर से रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को एक पत्र भेजकर परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग की है. पेय लेवल 3 और 5 के लिए वर्तमान एनटीपीसी परीक्षा (NTPC Exam 2022) की शुरूआत 12 जून से होनी है. उम्मीदवारों की इस मांग के पीछे कारण यह है कि यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा (UPPSC PCS preliminary exam) भी उसी तिथि पर आयोजित होने वाली है.
एक ही दिन में दो बड़ी परीक्षा देने को लेकर छात्र परेशान हैं. ऐसे में सवाल खड़े हो गए हैं कि वे दोनों की तैयारी कैसे करेंगे. क्या होगा यदि परीक्षा केंद्र दूर स्थान पर है? इसलिए उम्मीदवारों ने परीक्षा स्थगित करने को लेकर न केवल आरआरबी को एक पत्र भेजा है बल्कि उन्होंने आरआरबी, प्रयागराज के अध्यक्ष (Chairman of RRB, Prayagraj) को एक नोट भी लिखा है.
आरआरबी ने 9 और 10 मई को लेवल 4 और 6 के लिए सीबीटी -2 आयोजित किया था. इसके बाद, बोर्ड ने उन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की, जिन्हें लेवल 2, 3 और 5 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था.
आरआरबी एनटीपीसी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसमें 35,281 नौकरी के अवसर हैं. इस साल परीक्षा के लिए 1 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे. इसका उद्देश्य भारतीय रेलवे के विभिन्न जाने और मैन्यूफिक्चरिंग यूनिट्स में ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है.
उपलब्ध आरआरबी एनटीपीसी पदों में जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट (junior clerk cum typist), अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट (accounts clerk cum typist), जूनियर टाइम कीपर (junior time keeper), ट्रेन क्लर्क (trains clerk), वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क (commercial cum ticket clerk), यातायात सहायक (traffic assistant), गुड्स गार्ड (goods guard), वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क (senior commercial cum ticket clerk), वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट (senior clerk cum typist), जूनियर खाता सहायक सह टाइपिस्ट (junior account assistant cum typist) और सीनियर टाइम कीपर (senior time keeper) शामिल हैं.
Also Read: CBI Recruitment 2022: CBI कंसल्टेंट पोस्ट के लिए वैकेंसी निकली, cbi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें
इस रिक्रूटमेंट के तहत उम्मीदवारों का चयन कई चरणों से गुजरने के बाद किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण का कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT), दूसरे चरण का सीबीटी, एक टाइपिंग स्किल टेस्ट, कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल है. इसके अलावा डाक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एक्जामिनेशन भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




