JSSC CCE 2024: जेएसएससी द्वारा इन पदों पर अप्लाई करने कि आज लास्ट डेट, ऐसे करें आवेदन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Aug 2024 8:32 AM

विज्ञापन

JSSC CCE Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने कि आज लास्ट डेट

JSSC CCE Recruitment 2024: जेएसएससी झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय (कंप्यूटर ज्ञान और हिंदी टाइपिंग) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए अप्लाई

विज्ञापन

JSSC CCE 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय (कंप्यूटर ज्ञान और हिंदी टाइपिंग) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो से अप्लाई करने की आज लास्ट डेट है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार JSSC JIS (CKHT) CCE 2024 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

JSSC CGL Exam 2024 Revised Dates: सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स आगे बढ़ने से छात्रों का फूटा गुस्सा, कहा शायद इस बार भी नहीं …

JSSC CGL Exam 2024 Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स फिर से आगे बढ़ी, जानें कब होगी परीक्षा

JSSC CGL Revised Exam Dates 2024: सचिवालय सहायक परीक्षा डेट्स में फिर से बदलाव

JSSC CGL Exam 2024: जेएसएससी सीजीएल में पूछे जा सकते हैं झारखंड के जिलों से जुड़े ये प्रश्न, जानें इसके उत्तर

जेएसएससी द्वारा किन पदों पर हो रही है नियुक्ति ?

जेएसएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य झारखंड सरकार के तहत विभिन्न विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, क्लर्क-कम-ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंट्स क्लर्क, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए कुल 863 रिक्तियों को भरना है.

जेएसएससी द्वारा जारी नियुक्ति में उम्र सीमा क्या है ?

1 अगस्त, 2023 तक 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है.

जेएसएससी द्वारा आयोजित कि जा रही है नियुक्ति में शैक्षणिक योग्यता क्या है ?

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. अधिसूचना में अधिक जानकारी.

जेएसएससी द्वारा आयोजित कि जा रही है नियुक्ति का परीक्षा शुल्क क्या है ?

परीक्षा शुल्क 100 रुपये है. एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये का शुल्क देना होगा.

JSSC CCE 2024: ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर, आवेदन पत्र टैब ढूंढें और उस पर क्लिक करें.

स्टेप 3: JSSC JIS (CKHT) CCE ऑनलाइन आवेदन लिंक चुनें.

स्टेप 4: अपनी ईमेल आईडी और लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें.

स्टेप 5: आवेदन पत्र पूरा करें और निर्दिष्ट प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.

स्टेप 6: अपना JIS (CKHT) CCE आवेदन जमा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

स्टेप 7: भविष्य के संदर्भ के लिए पूरा आवेदन पत्र डाउनलोड करें और सहेजें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola