JSSC CGL Exam 2024 Revised Dates: सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स आगे बढ़ने से छात्रों का फूटा गुस्सा, कहा शायद इस बार भी नहीं ...

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Aug 2024 11:05 AM

विज्ञापन

JSSC CGL Exam 2024 Revised Dates पर छात्रों का फूटा गुस्सा

JSSC CGL Exam 2024 Revised Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स को रि शेड्यूल कर दिया गया है. पहले ये परीक्षा अगस्त के तीसरे सप्ताह में होनी थी, अब ये परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में ली जाएगी.

विज्ञापन

JSSC CGL Exam 2024 Revised Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा का आयोजन अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में होनी थी, पर अब नए शेड्यूल के अनुसार ये परीक्षा सितंबर माह से तीसरे हफ्ते में ली जाएगी. इससे छात्रों में रोष देखने को मिल रहा है. prabhatkhabar.com ने परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों से बात कि, जानें उन्होंने क्या कहा

JSSC CGL Exam 2024 Dates: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स फिर से आगे बढ़ी, जानें कब होगी परीक्षा

JSSC CGL Revised Exam Dates 2024: सचिवालय सहायक परीक्षा डेट्स में फिर से बदलाव

JSSC CGL Exam 2024: जेएसएससी सीजीएल में पूछे जा सकते हैं झारखंड के जिलों से जुड़े ये प्रश्न, जानें इसके उत्तर

“शायद इस बार भी जेएसएससी नहीं देगी नौकरी: रामानंद”

रांची लालपुर के रहने वाले और परीक्षा की तैयारी कर रहे रामानंद ने कहा कि सरकार हम अभ्यर्थियों के करियर के साथ खिलवाड़ कर रही है. अब तक कई बार ये परीक्षा की डेट्स को एक्सटेंड किया गया है. शेड्यूल जारी करने के बाद भी परीक्षा की डेट्स को आगे बढ़ा दिया जाता है. ऐसे में पढ़ाई कैसे करें समझ में नहीं आता. रामानंद कहते हैं शायद जेएसएससी इस बार भी नौकरी नहीं देगी.

“सचिवालय सहायक की तैयारी करें या नहीं इस पर रहता है डाउट: आकांक्षा”

गिरिडीह की रहने वाली आकांक्षा कुमारी कहती हैं कि तैयारी करने के बावजूद जेएसएससी बार बार एक्जाम डेट्स को आगे बढ़ा देती है. इससे परीक्षा ली जाएगी या नहीं, तैयारी जारी रखें या नहीं इस पर डाउट बना रहता है. आकांक्षा गिरिडीह की हैं और रांची में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं. वो कहती हैं कि जब वो स्कूल में थी तब से यह परीक्षा अधर में लटकी है और आज वो कॉलेज पास कर गईं हैं, फिर भी परीक्षा की कोई आशा नहीं है.

“पिछले आठ सालों से छात्रों के साथ हो रहा है मजाक: अदिति”

अदिति गढ़वा की रहने वाली हैं और वो भी झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा की तैयारी में लगी हैं. वो कहती हैं कि आठ सालों से इस परीक्षा को लटका कर रखा गया है. ये परीक्षा साल 20216 में पिछली सरकार के शासन में ली गई थी, अब साल 2019 से दूसरी पार्टी भी इस परीक्षा को आयोजित नहीं कर पाई है. छात्रों के साथ पिछले आठ सालों से मजाक किया जा रहा है. इससे मनोबल टूटता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola