BSF Vacancy 2024: बीएसएफ में SI और कांस्टेबल समेत कुल 141 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

BSF Vacancy 2024
BSF में ग्रुप बी और सी के अंतर्गत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है, ऐसे में जानें कब और कैसे कर सकते हैं आप इस भर्ती के लिए आवेदन और इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां.
BSF Vacancy 2024: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ग्रुप बी और सी के तहत कई पदों पर साल के शुरुआत में भर्ती निकाली थी और अब एक बार फिर से उसकी आवेदन विंडो खुल चुकी है. दरअसल हुआ कुछ ऐसा था कि पिछली बार जब ये भर्ती निकली थी तो कई उम्मीदवार कुछ तकनीकी दिक्कतों के वजह से अपना आवेदन दर्ज नहीं कर पाए थे और उन्होंने यह आग्रह किया था कि फिर से एक बार आवेदन शुरू करवा दिए जाएं, इन्हीं अनुरोधों को स्वीकार करते हुए एक और बार भर्ती शुरू की जा चुकी है, ऐसे में जाने कैसे कर सकते हैं आप आवेदन और इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां.
BSF Vacancy 2024: कितने पदों पर कितनी नियुक्तियां ?
बीएसएफ की इस भर्ती में इंस्पेक्टर लाइब्रेरियन के लिए 2 पद, ASI के लैब टेक्नीशियन के लिए 38 पद , फिजिओथेरेपिस्ट के लिये 47 पद, व्हील मैकेनिक के लिए 3 पद, सब इंस्पेक्टर एसआई स्टाफ नर्स के लिए 14 पद, टेक्निकल कांस्टेबल के लिए 3 पद, वेटरिनरी हेड कांस्टेबल के लिए 4 पद और कटबले केन्नेलमेन के लिए 2 पदों पर भर्ती निकाली गयी है.
Also Read: ITBP 2024 : इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में वैकेंसी जारी, देखें भर्ती डिटेल्स
BSF Vacancy 2024: कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको rectt.bsf.gov.in पर जाना है और वहां जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना है. बता दें कि आवेदन की विंडो 11 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक खुली रहेगी. बात करें अगर आवेदन के शुल्क की तो, जनरल, ओबीसी और EWS के लिए आवेदन शुल्क 247 रुपये है वही ST, SC और दिव्यांग लोगों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 47 रुपए है.
Also Read: IAF Agniveer Recruitment 2024: अग्निवीर वायु पदों के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जल्द कर लें अप्लाई
Also Read: Sarkari jobs : इंडियन नेवी में 12वीं पास के लिए भर्ती शुरू, यहां से करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










