AAI Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

AAI Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एएआई भर्ती अधिसूचना 2022 के उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित परीक्षाओं के आधार पर होगा.
AAI Recruitment 2022: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI ) ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये आवेदन पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम के मूल निवासियों के लिए है. सीनियर असिस्टेंट इलेक्ट्रानिक्स, सीनियर असिस्टेंट अकाउंट्स, जूनियर असिस्टेंट फायर सर्विस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल क्रिएशन : 12 अक्टूबर 2022
लॉगिन के साथ आवेदन पत्र कंप्लीट: 10 नवंबर 2022
आवेदन शुल्क का भुगतान (यदि लागू हो): 10 नवंबर 2022
जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस)- 09 पद
सीनियनर असिस्टेंट (इलेक्ट्रोनिक्स)- 06 पद
सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स)- 32 पद
इन पदों के लिए आयु सीमा 30 सितंबर, 2022 तक 18 से 30 वर्ष है. ऊपरी आयु सीमा में छूट आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लागू होगी.
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये होगा. महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / एक्स सर्विसमैन / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों / एएआई में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है.
एएआई भर्ती अधिसूचना 2022 के अनुसार, सीनियर और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित परीक्षाओं के आधार पर होगा. इनमें लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी कि सीबीटी मोड में (ऑनलाइन), प्रमाण पत्र / दस्तावेज़ सत्यापन, ड्राइविंग टेस्ट (जूनियर असिस्टेंट के लिए – केवल फायर सर्विस ओनली) और जूनियर असिस्टेंट के लिए मेडिकल फिटनेस फायर सर्विस शामिल है.
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आवेदन कर्ता निम्न चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
सर्वप्रथम आपको एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
उसके बाद आपको रिक्रूमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं.
वहां भर्ती का नोटिफिकेशन उपलब्ध करवाया गया हैं.
भर्ती का अधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करना है और दी गई जानकारी को चेक करना है.
उसके बाद आपको ऑनलाइन अप्लाई के बटन पर क्लिक करना और अपना आवेदन फॉर्म भरना है।.
संपूर्ण दस्तावेज फोटो सिग्नेचर साइज़ अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करने के लिए तैयार करना है.
उसके बाद आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
उसके बाद आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक सबमिट कर देवें.
आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट विशेष रूप से निकाल कर अपने पास रख ले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










