ePaper

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार ने मोदी सरकार के खिलाफ खेला बड़ा गेम

Updated at : 28 Jan 2021 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार ने मोदी सरकार के खिलाफ खेला बड़ा गेम

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली ममता बनर्जी की सरकार ने संसद में पारित तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग का प्रस्ताव बंगाल विधानसभा में पास कर दिया. इससे पहले, सदन में भारी हंगामे के बाद भाजपा विधायकों ने वॉकआउट किया.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली ममता बनर्जी की सरकार ने संसद में पारित तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग का प्रस्ताव बंगाल विधानसभा में पास कर दिया. इससे पहले, सदन में भारी हंगामे के बाद भाजपा विधायकों ने वॉकआउट किया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र को इन तीनों कानूनों को वापस ले लेना चाहिए या सत्ता छोड़ देनी चाहिए. भाजपा के विधायकों के हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी द्वारा प्रस्ताव रखने के बाद बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन कानूनों को निरस्त करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए.

श्री चटर्जी द्वारा प्रस्ताव पेश किये जाने के बाद विधानसभा में भारी हंगामा हुआ. भाजपा के विधायक दल के नेता मनोज तिग्गा के नेतृत्व में पार्टी के विधायक सदन में आसन के करीब पहुंच गये और दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार कानूनों के खिलाफ ‘भ्रामक अभियान’ चला रही है.

Also Read: बंगाल विधानसभा से ममता बनर्जी की ललकार, कृषि बिल वापस लो या नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ो

बाद में ‘जय श्री राम’ का उद्घोष करते हुए मनोज तिग्गा के साथ पार्टी के विधायक सदन से बाहर चले गये. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम किसान विरोधी कानूनों का विरोध करते हैं. हम इन्हें तुरंत वापस लिये जाने की मांग करते हैं. केंद्र को या तो तीनों कानूनों को वापस ले लेना चाहिए या सत्ता से हट जाना चाहिए.’


किसान गद्दार नहीं, देश की संपत्ति हैं : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस किसानों की ट्रैक्टर परेड को सही तरीके से नियंत्रित नहीं कर पायी, जिस कारण से गणतंत्र दिवस के दिन स्थिति हाथ से बाहर निकल गयी. ममता बनर्जी ने कहा, ‘इसके लिए दिल्ली पुलिस को दोष देना चाहिए. दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी? यह खुफिया तंत्र की नाकामी है. हम किसानों को गद्दार बताया जाना बर्दाश्त नहीं करेंगे. वे इस देश की संपत्ति हैं.’

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola