ePaper

Yes Bank Crisis : रिजर्व बैंक ने कहा- देश के बैंकों में लोगों का पैसा ‘सुरक्षित'

Updated at : 08 Mar 2020 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
Yes Bank Crisis : रिजर्व बैंक ने कहा- देश के बैंकों में लोगों का पैसा ‘सुरक्षित'

यस बैंक संकट के बाद लोगों के बीच फैल रही विभिन्न भ्रांतियों पर रिजर्व बैंक ने रविवार को फिर से कहा कि खाताधारकों का पैसा सुरक्षित है और वह सभी बैंकों पर करीब से नजर रख रहा है.

विज्ञापन

मुंबई : यस बैंक संकट के बाद लोगों के बीच फैल रही विभिन्न भ्रांतियों पर रिजर्व बैंक ने रविवार को फिर से कहा कि खाताधारकों का पैसा सुरक्षित है और वह सभी बैंकों पर करीब से नजर रख रहा है. रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक खातों में जमा धन की सुरक्षा को लेकर फैल रही चिंताएं और भ्रांतियां दोषपूर्ण विश्लेषणों पर आधारित हैं.

केंद्रीय बैंक ने ट्वीट किया, ‘खाताधारकों की कुछ बैंकों में जमा राशि की सुरक्षा को लेकर मीडिया के कुछ हलकों में चिंताएं जतायी गयी हैं. यह सारी चिंताएं दोषपूर्ण विश्लेषणों पर आधारित हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैंकों की देनदारी निपटाने की क्षमता जांचने का आधार उनका बाजार पूंजीकरण नहीं बल्कि भारि जोखिम पर तुली संपत्तियों की तुलना में उनकी पूंजी का आधार होता है.’

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘रिजर्व बैंक सभी बैंकों की निगरानी करता है और इसलिए सभी खाताधारकों को आश्वस्त करता है कि उनके किसी भी बैंक में जमा धन की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है.’ इससे पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने भी इसी तरह की बात करते हुए कहा कि भारतीय बैंकों का पूंजी आधार मजबूत है और इसलिए चिंतित होने की कोई बात नहीं. किसी बैंक की सेहत का हिसाब उसके बाजार पूंजीकरण और जमा के अनुपात के आधार पर लगाना गलत एक दोषपूर्ण विश्लेषण है.

यस बैंक पर 30 दिनों की रोक लगाने और ग्राहकों के नकदी आहरण को 50,000 रुपये मासिक तक सीमित करने के एक दिन बाद ही उसके पुनर्गठन की योजना पेश की है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola