Women’s Day: 14 साल की उम्र में शुरू किया ट्यूशन, आज शेयर मार्केट से करोड़ों कमा रहीं कविता

Updated:
विज्ञापन
Women's Day

Women’s Day

Women’s Day: कविता ने 14 साल की उम्र में ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और आज अपनी समझदारी और मेहनत से शेयर मार्केट से करोड़ों की कमाई कर रही हैं, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा��ायक है.

विज्ञापन

Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2025) पर हम आपको ऐसी महिला की कहानी बता रहे हैं, जिसने कड़ी मेहनत और समझदारी से शेयर बाजार में सफलता का परचम लहराया है. पश्चिम बंगाल के बर्दवान की रहने वाली कविता ने अपनी सूझबूझ से स्टॉक मार्केट से 2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. उनकी कहानी संघर्ष, बचत और निवेश के सही ज्ञान की मिसाल है.

कम उम्र में ही शुरू की थी ट्यूशन

कविता की जिंदगी का सफर आसान नहीं था. मात्र 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया ताकि अपने छोटे-मोटे खर्च पूरे कर सकें. इसके अलावा घर में जब भी कोई रिश्तेदार या मेहमान आते, वे कविता को पैसे दिया करते थे. कविता उन पैसों को अपनी मां को सौंप देती थीं, लेकिन इसके बदले में अपनी मां से ब्याज लिया करती थीं. इस अनुभव ने उन्हें कम उम्र में ही पैसों की अहमियत और फाइनेंस का महत्व समझा दिया था.

बचत के लिए किया लंबा सफर

कविता ने बचपन से ही पैसे बचाने की आदत डाल ली थी. कॉलेज के दिनों में भी वह खर्चों में कटौती के लिए हर दिन तीन घंटे का लंबा सफर करके कॉलेज जाया करती थीं. उनकी इसी समझदारी ने आगे चलकर उन्हें शेयर बाजार में सफल बनने की नींव रखी.

आईटी प्रोफेशनल बनीं, ट्रेडिंग में रचा इतिहास

कविता ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की एक आईटी कंपनी में जॉब शुरू की. हालांकि, उनके मन में निवेश और ट्रेडिंग को लेकर रुचि बनी रही. उन्होंने फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) में गहरी समझ विकसित की. अपनी बेहतरीन स्ट्रैटजी और जोखिम प्रबंधन के कौशल के दम पर उन्होंने स्टॉक मार्केट में 2 करोड़ रुपये का पोर्टफोलियो खड़ा किया.

सीखने और मेहनत का परिणाम

कविता की सफलता सिर्फ किस्मत का खेल नहीं थी, बल्कि उन्होंने बाजार की गहराई से समझ और सोच-समझकर निवेश किया. उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही रणनीति, धैर्य और मेहनत से कोई भी व्यक्ति वित्तीय सफलता हासिल कर सकता है.

प्रेरणा का स्रोत

कविता की कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो शेयर बाजार में कदम रखने से हिचकिचाती हैं. कविता ने साबित कर दिया कि अनुशासन, वित्तीय समझ और आत्मविश्वास के दम पर महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता पा सकती हैं. महिला दिवस पर कविता की कहानी हमें यह सिखाती है कि कठिनाइयों के बीच भी अवसरों को पहचाना जाए, तो सफलता आपके कदम चूम सकती है.

Also Read: पति और बेटे को खोया, फिर भी हार नहीं मानी, संगीता ने शुरू की खेती और खड़ा किया लाखों का बिजनेस

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: कुत्ते संग कराई 11 माह की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola