Viral Video: एयर इंडिया दिल्ली-पटना फ्लाइट में गर्मी से यात्री परेशान, पसीने से लथपथ शख्स का वीडियो वायरल

Air India Delhi-Patna flight
Viral Video: एयर इंडिया की दिल्ली-पटना फ्लाइट में अव्यवस्था से यात्री परेशान हैं. एक यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पसीने से लथपथ एक यात्री ने फ्लाइट के अंदर से वीडियो बनाया और गर्मी से परेशान लोगों की स्थिति को दिखाया. ये भी बताया कि फ्लाइट में एसी नहीं चलने की वजह से बच्चे काफी परेशान हैं. यात्रियों का सुनने वाला कोई नहीं है. वीडियो को सुकेश रंजन नाम के एक पत्रकार ने एक्स पर शेयर किया. जिसके बाद एयर इंडिया ने प्रतिक्रिया भी दी और जांच का आदेश दिया.
Viral Video: दिल्ली-पटना एयर इंडिया फ्लाइट में पसीने से परेशान यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फ्लाइट के अंदर से एक यात्री ने वीडियो बनाया. जिसमें वो खुद पसीने से लथपथ दिख रहा है और बार-बार पसीना पोछते नजर आ रहा है. उसने बताया, “दिल्ली से पटना के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट है, जिसका समय शाम 4 बजे का है और हमलोग पिछले एक घंटे से फ्लाइट में हैं. बिना एसी के कितनी परेशानी हो रही है, बच्चे और सभी यात्री परेशान हैं, लेकिन देखने वाला कोई नहीं है.
फ्लाइट के अंदर पेपर से पंखा झलते दिखे यात्री
शख्स ने एयर इंडिया फ्लाइट का जो वीडियो बनाया है, उसमें साफ दिख रहा है कि लोग एसी नहीं चलने से कितने परेशान हैं. फ्लाइट में यात्रियों की खचाखच भीड़ दिख रही है. गर्मी के कारण यात्री बेहाल हैं और पेपर से पंखा झलते दिख रहे हैं.
ये एयर इंडिया की दिल्ली पटना फ्लाइट है।बताने की ज़रूरत नहीं,सिर्फ़ इनको देखिए और सुनिए।लिखने का कोई असर होगा इसकी उम्मीद नहीं है।अभी 10 दिन पहले पटना दिल्ली फ्लाइट का भी ऐसा ही हाल था।तब भी लिख कर ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की थी।@airindia @RamMNK pic.twitter.com/Lu1fGUQYqj
— Sukesh Ranjan (@RanjanSukesh) May 18, 2025

गर्मी से परेशान यात्रियों के वीडियो पर आया एयर इंडिया का बयान
फ्लाइट के अंदर गर्मी से परेशान यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विमानन कंपनी एयर इंडिया का रिएशन आया. जिस पत्रकार ने वीडियो को एक्स पर शेयर किया, उसपर एयर इंडिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी. कंपनी ने अव्यवस्था के लिए माफी मांगी और लिखा, “प्रिय श्री रंजन, इस मामले को हमारे ध्यान में लाने के लिए आपका धन्यवाद. कृपया आश्वस्त रहें कि हम अपने ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को अत्यधिक महत्व देते हैं, और इस मामले की गहन समीक्षा की जाएगी. इसके अतिरिक्त, हमारी टीम को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए सूचित कर दिया गया है.”
एयर इंडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
फ्लाइट के अंदर गर्मी से परेशान यात्रियों का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो उसे देखकर लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया. यूजर्स विमानन कंपनी को जमकर लताड़ा. एक यूजर ने लिखा, “ये लोग नहीं सुधरेंगे. विमानन क्षेत्र में दो कम्पनियों के दबदबा बन गया है , उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. यात्री चाहे शिकायत करें, चाहे चिल्लाएं, चाहे कितनी भी सोशल मीडिया पोस्ट डालें. ये तब सुधरेंगे जब नागरिक उड्डयन मंत्रालय कड़ी कार्यवाही करेगा, जो वो करेगा नहीं. उड्डयन मंत्री का पता नहीं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










