कोरोना संकट के बीच भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को मिली बड़ी राहत

Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Apr 2020 9:08 AM

विज्ञापन

vijay mallya : पूरी दुनिया में जारी कोरोना संकट के बीच भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को राहत मिली है.

विज्ञापन

vijay mallya : पूरी दुनिया में जारी कोरोना संकट के बीच भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को राहत मिली है. लंदन की उच्च न्यायालय ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाले भारतीय बैंकों के कंसोर्टियम की याचिका पर सुनवाई टाल दी है. शराब कारोबारी विजय माल्या को राहत देते हुए उच्च न्यायालय ने एसबीआई के नेतृत्व वाले भारतीय बैंकों के समूह की उस याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी जिसमें कर्ज के बोझ से दबे कारोबारी को दिवालिया घोषित करने की मांग की गयी है ताकि उससे तकरीबन 1.145 अरब पाउंड का कर्ज वसूला जा सकें.

Also Read: ‘गृह मंत्री अमित शाह साहब, कृपया हमारा उत्पीड़न रुकवाइए’, मुस्लिम संगठनों की अपील

उच्च न्यायालय की दिवालिया शाखा के न्यायाधीश माइक ब्रिग्स ने माल्या को राहत देते हुए कहा कि जब तक भारत के उच्चतम न्यायालय में उनकी याचिकाओं और कर्नाटक उच्च न्यायालय के समक्ष समझौते के उनके प्रस्ताव का निपटारा नहीं हो जाता तब तक उन्हें वक्त दिया जाना चाहिए. ‘चीफ इन्सोल्वेंसी एंड कंपनी कोर्ट’ के न्यायाधीश ब्रिग्स ने गुरुवार को दिये अपने फैसले में कहा कि इस समय बैंकों को इस तरह की कार्रवाई आगे बढ़ाने का मौका देने की कोई वजह नहीं है.

Also Read: Weather Forecast Live Update: नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है उत्तर भारत में, होगी बारिश, जानें झारखंड-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के समूह ने माल्या को दिवालिया घोषित करने का अनुरोध किया है ताकि उस पर बकाया करीब 1.145 अरब पाउंड का कर्ज वसूला जा सके. आपको बता दें कि जज ब्रिग्स ने पिछले साल दिसंबर में माल्या की अब बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस को दिये गये कर्ज पर दोनों पक्षों की दलीलें सुननी थी और बाद में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. अपने फैसले में न्यायाधीश इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि भारत में माल्या पर चल रहे कानूनी मामलों में फैसला आने की संभावना नजर आ रही है.

भगोड़ा घोषित किया जा चुका है

लगभग 9,000 करोड़ का ऋण लेकर देश से भागे विजय माल्या ने भारतीय बैंकों के सामने लोन का मूलधन सौ फीसदी वापस करने की पेशकश कर चुके हैं. विजय माल्या पर भारत में मनी लॉड्रिंग और धोखाधड़ी का केस दर्ज है. इस 62 वर्षीय किंग फिशर कंपनी के मालिक के खिलाफ पिछले साल अप्रैल से ही वारंट जारी किया गया है और भारत सरकार ने इन्हें भगोड़ा घोषित किया हुआ है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola