ePaper

झारखंड में बेरोजगारी की दर 47.1% हुई, तमिलनाडु के बाद देश में सबसे ज्यादा

Updated at : 03 May 2020 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बेरोजगारी की दर 47.1% हुई, तमिलनाडु के बाद देश में सबसे ज्यादा

unemployment rate in jharkhand : झारखंड में बेरोजगारी की दर 47.1% हुई, तमिलनाडु के बाद देश में सबसे ज्यादा. रांची : झारखंड में बेरोजगारी की दर 47.1 फीसदी हो गयी है. यह तमिलनाडु के बाद देश में सबसे ज्यादा है. तमिलनाडु में बेरोजगारी की दर 49.8 फीसदी है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी (CMIE) के हालिया सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है. झारखंड में बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय बेरोजगारी की दर 23.5 फीसदी से 100 फीसदी से भी ज्यादा है. जुलाई, 2017 में यह दर महज 1.6 फीसदी थी.

विज्ञापन

Unemployment in Jharkhand : रांची : झारखंड (Jharkhand) में बेरोजगारी की दर (Unemployment Rate) 47.1 फीसदी हो गयी है. यह तमिलनाडु (Tamilnadu) के बाद देश में सबसे ज्यादा है. तमिलनाडु में बेरोजगारी की दर 49.8 फीसदी है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी (CMIE) के हालिया सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है. झारखंड में बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय बेरोजगारी की दर (National Unemployment Rate) 23.5 फीसदी से 100 फीसदी से भी ज्यादा है. जुलाई, 2017 में यह दर महज 1.6 फीसदी थी.

Also Read: Jharkhand Coronavirus: दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के लिए हेमंत सरकार ने जारी की वेब लिंक http://jharkhandpravasi.in/

आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि झारखंड में 13.1 फीसदी लोग बेरोजगार थे, तो मई, 2016 में यह आंकड़ा घटकर 8 फीसदी पर आ गया. जनवरी, 2017 में 3.5 फीसदी, तो अप्रैल और जुलाई, 2017 में 1.6 फीसदी थी. सितंबर, 2017 में इसमें तेजी से वृद्धि हुई. इस समय बेरोजगार लोगों की संख्या 8.5 फीसदी तक पहुंच गयी. और अब यह आंकड़ा 47.1 फीसदी तक पहुंच गया है.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: मुंबई में फंसे झारखंड के 300 युवकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद व विधायक से लगायी वापसी में मदद की गुहार

झारखंड से ज्यादा बेरोजगार सिर्फ तमिलनाडु में हैं. यहां बेरोजगारों का आंकड़ा 49.8 फीसदी है. बिहार में 46.6 फीसदी लोग बेरोजगार हैं. यह संख्या झारखंड से थोड़ी सी कम है. छत्तीसगढ़, पंजाब और तेलंगाना में बेरोजगारी सबसे कम है. पंजाब में सिर्फ 2.9 फीसदी लोग बेरोजगार हैं, तो छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में क्रमश: 3.4 फीसदी और 6.2 फीसदी लोगों के पास काम नहीं है.

Also Read: प्रभात खबर के I miss प्रतियोगिता में ऐसे लें भाग, वीडियो से बयां करें, क्या मिस कर रहे आप

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि सरकारी आंकड़े तेजी से अपडेट नहीं होते, इसलिए सीएमआइइ अनइम्प्लॉयमेंट सर्वे के आंकड़ों को रोजगार के बाजार की पड़ताल के लिए इस्तेमाल किया जाता है. और इसे प्रामाणिक भी माना जाता है. सीएमआइइ अनइम्प्लॉयमेंट सर्वे में प्रति माह 43,600 लोगों से आंकड़े जुटाये गये. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आंकड़े जुटाने के लिए लिये गये सैंपल के आकार को बेहतर माना जाता है.

Also Read: Covid19 Lockdown Jharkhand : गुमला के आदिम जनजाति के लोगों की बढ़ी परेशानी, जीना हुआ मुहाल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola