Stock Market: आईटी और फाइनेंशियल शेयरों के दम पर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 440 अंक चढ़ा, निफ्टी 22900 के पास

शेयर बाजार की सांकेतिक तस्वीर
Stock Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जो घरेलू बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है. इसके अलावा, वैश्विक बाजारों से भी मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं.
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के संकेत देखने को मिल रहे हैं. आरबीआई और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से बाजार के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. FIIs ने लगातार तीसरे दिन वायदा बाजार में अपनी शॉर्ट पोजिशन कवर की है, जिससे निवेशकों में थोड़ी राहत नजर आई है.
निफ्टी में हल्की बढ़त
गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जो घरेलू बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है. इसके अलावा, वैश्विक बाजारों से भी मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं.
अमेरिकी बाजारों का मिला-जुला प्रदर्शन
अमेरिकी शेयर बाजार में कल मिश्रित रुझान देखने को मिला. डाओ जोंस में करीब 300 अंकों की बढ़त रही, जो निवेशकों के उत्साह को दर्शाता है. वहीं, नैस्डैक में भारी गिरावट देखने को मिली. नैस्डैक में 600 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिससे NVIDIA के मार्केट कैप में करीब 600 अरब रुपये की गिरावट हुई.
फेडरल रिजर्व की बैठक पर नजरें
आज से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है, जिसका असर वैश्विक बाजार पर पड़ेगा. कल देर रात ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व का फैसला आएगा, जो निवेशकों की रणनीति को प्रभावित कर सकता है.
निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत
फिलहाल बाजार में मिले-जुले संकेत बने हुए हैं. निवेशकों को वैश्विक घटनाक्रम, विशेषकर फेडरल रिजर्व की बैठक और घरेलू बाजार के अन्य कारकों पर नजर बनाए रखनी चाहिए.
Also Read: SC/ST एक्ट में फंसे इंफोसिस के को-फाउंडर, जानिए उनकी कमाई का राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










