ePaper

Kris Gopalakrishnan Net Worth: SC/ST एक्ट में फंसे इंफोसिस के को-फाउंडर, जानिए उनकी कमाई का राज 

Updated at : 28 Jan 2025 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
Kris Gopalakrishnan

Kris Gopalakrishnan Net Worth

Kris Gopalakrishnan Net Worth: इंफोसिस को-फाउंडर SC/ST एक्ट केस में फंसे.जानें उनकी सफलता की कहानी, नेटवर्थ और कमाई का राज जिसने उन्हें आईटी इंडस्ट्री का दिग्गज बनाया

विज्ञापन

Kris Gopalakrishnan Net Worth: इंफोसिस के सह-संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन और अन्य 17 लोगों पर SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोप आईआईएससी के सतत प्रौद्योगिकी केंद्र के पूर्व संकाय सदस्य दुर्गप्पा ने लगाए हैं. उनका कहना है कि 2014 में उन्हें एक हनी ट्रैप मामले में फंसाया गया, जिसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. दुर्गप्पा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जातिवादी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई.

यह मामला बेंगलुरु के सदाशिव नगर पुलिस स्टेशन में सिविल और सत्र न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज किया गया. अब तक क्रिस गोपालकृष्णन या अन्य आरोपियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

कौन हैं क्रिस गोपालकृष्णन?

क्रिस गोपालकृष्णन भारतीय आईटी उद्योग के प्रमुख चेहरों में से एक हैं. उन्होंने 1981 में नारायण मूर्ति, नंदन निलेकणी और अन्य चार सहयोगियों के साथ मिलकर इंफोसिस की स्थापना की. 2007 से 2011 तक वह इंफोसिस के सीईओ और प्रबंध निदेशक रहे, जबकि 2011 से 2014 तक उन्होंने वाइस चेयरमैन का पद संभाला. वर्तमान में गोपालकृष्णन स्टार्टअप एक्सेलेरेटर “एक्सिलर वेंचर्स” के अध्यक्ष हैं. उन्हें उद्योग जगत में “सेनापति क्रिस” के नाम से भी जाना जाता है.

Also Read : गोविंदा के भांजे की रईसी, जूते के लिए लिया अलग फ्लैट, नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप

नेटवर्थ और कुल संपत्ति

क्रिस गोपालकृष्णन का नाम अक्टूबर 2024 में फोर्ब्स की “भारत के 100 सबसे अमीर लोगों” की सूची में 73वें स्थान पर था. उनकी कुल संपत्ति 4.35 बिलियन डॉलर (करीब 26,000 करोड़ रुपये) आंकी गई है. यह संपत्ति उन्हें इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति से अधिक अमीर बनाती है.

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन

क्रिस गोपालकृष्णन का जन्म 5 अप्रैल 1955 को केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ. उन्होंने तिरुवनंतपुरम से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और फिर आईआईटी मद्रास से भौतिकी में स्नातक और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की. उन्होंने 1979 में पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की.

Also Read : आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया, क्या इस बार बजट में मिलेगी राहत, भइया?

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola