शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स ने लगाया 1031.65 अंकों का गोता
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 13 Jan 2025 5:36 PM
Stock Market Close with fall.
Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 26 शेयर गिर गए, जबकि 4 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी के 46 शेयर लाल निशान और 4 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. इनमें सबसे अधिक नुकसान अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर को हुआ.
Stock Market: वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी निकासी के बीच सोमवार 13 जनवरी 2025 को घरेलू शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1031.65 अंक या 1.33% को गोता लगाकर 76,347.26 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 345.55 अंक या 1.47% फिसलकर 23,085.95 अंक पर बंद हुआ.
बीएसई सेंसेक्स में 6.52% टूटा जोमैटो का शेयर
शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 26 शेयर गिर गए, जबकि 4 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. इनमें सबसे अधिक जोमैटो का शेयर 6.52% टूटकर 227.15 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. हालांकि, शेयर बाजार की जोरदार गिरावट के बीच एक्सिस बैंक का शेयर 0.78% की बढ़त के साथ 1048.95 रुपये पर बंद हुआ.
एनएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज को सबसे अधिक घाटा
एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी के 46 शेयर लाल निशान और 4 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. इनमें सबसे अधिक नुकसान अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर को हुआ. इसका शेयर 6.21% गिरकर 2227 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. हालांकि, टीसीएस का शेयर 0.78% की बढ़त के साथ 4299 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.
इसे भी पढ़ें: वॉरेन बफे के वारिस का हो गया खुलासा, जानें किस-किस को मिलेगी संपत्ति
एशियाई बाजारों में जोरदार गिरावट
एशिया के दूसरे बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ. जापान के निक्केई में आज कोई कारोबार नहीं हुआ. यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.41% की तेजी के साथ 80.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: Burj Khalifa: 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के असली मालिक कौन? जानें इसकी चौंकाने वाली कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










