स्टॉक मार्केट लगातार चौथे दिन हाहाकार : 927 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी ने 4 महीने की तलहटी में लगाया गोता
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 22 Feb 2023 5:44 PM
सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. सेंसेक्स के तीस शेयरों में से एकमात्र आईटीसी लाभ में रहा.
मुंबई : अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्योरा आने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख की वजह से बुधवार को भारत के घरेलू शेयर बाजारों में लगातार हाहाकार मचा रहा. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक ने 927 अंक तक लुढ़क गया, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी चार महीने के निचले स्तर पर पहुंचकर तलहट्टी वाला गोता लगाया.
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 927.74 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 59,744.98 अंक पर बंद हुआ. एक फरवरी के बाद यह सेंसेक्स का निचला स्तर है. कारोबार के दौरान एक समय यह 991.17 अंक तक लुढ़क गया था. वहीं, 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 272.40 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ चार महीने के निचले स्तर 17,554.30 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी के 47 शेयर नुकसान में रहे.
सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. सेंसेक्स के तीस शेयरों में से एकमात्र आईटीसी लाभ में रहा. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था. अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहा था.
Also Read: शुरुआती बढ़त को बनाए नहीं रख सका शेयर बाजार, सेंसेक्स 168 अंक टूटकर हुआ बंद
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका और रूस में शीत युद्ध के फिर से उभरने से बाजार में विभिन्न आशंकाओं की वजह से गिरावट रही. हालांकि, यह अल्पकालिक प्रभाव है. रूस के खिलाफ पांबदी बढ़ने और अर्थव्यवस्था खासकर खाद्य और तेल निर्यात पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ी है. बाजार अभी महामारी से उबर रहा है तथा उच्च ब्याज दर एवं मुद्रास्फीति चुनौतियां बनी हुई हैं. ऐसा माना जाता है कि यह लड़ाई आर्थिक मोर्चे पर होगी. भारत और अमेरिका जैसी मजबूत अर्थव्यवस्थाओं पर प्रभाव सीमित होगा. निवेशकों को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) और रिजर्व बैंक की बैठक के ब्योरे की प्रतीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










