शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में भूचाल, ताश के पत्तों की तरह ढह गए दिग्गज शेयर
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 02 Aug 2024 10:53 AM
Stock Market
Stock Market: दुनियाभर के बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है. एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट गिरे हुए हैं. अमेरिका का डाऊ जोंस गुरुवार को 2.30 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था. यूरोपीय बाजारों में भी नरमी का रुख देखा गया.
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. इतना ही नहीं, दुनियाभर के बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 708 अंक गिरकर 81,158.99 अंक पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 221 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 24,789 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. सेंसेक्स 126.21 अंक मजबूत होकर 81,867.55 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच कर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 59.75 अंक चढ़कर 25,010.90 अंक के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया था.
Table of Contents
सेंसेक्स के सिर्फ दो शेयरों में बढ़त
घरेलू शेयर बाजार के तेज गिरावट के बीच बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से केवल दो कंपनियों के शेयर में बढ़त देखी जा रही है. बाकी के 28 कंपनियों के शेयर धराशायी हो चुके हैं. जिन शेयरों में बढ़त बनी है, उनमें एचडीएफसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं. बाद बाकी एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, सनफार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, टीसीएस, पावरग्रिड जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.
ये भी पढ़ें: क्या भाविश अग्रवाल के आईपीओ को मिलेगा निवेशकों का साथ? आज पता चलेगा
वैश्विक बाजारों में भी तेज गिरावट
इसके अलावा, दुनियाभर के बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है. एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट गिरे हुए हैं. अमेरिका का डाऊ जोंस गुरुवार को 2.30 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था. यूरोपीय बाजारों में भी नरमी का रुख देखा गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.58 फीसदी की मजबूती के साथ 2,460.06 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.05 फीसदी कमजोरी के साथ 79.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
ये भी पढ़ें: सोना फिर हुआ बेकाबू, चांदी 600 रुपये मजबूत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










