सोना हुआ बेकाबू, चांदी 600 रुपये मजबूत

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 02 Aug 2024 12:13 PM

विज्ञापन

Gold Price Today

Gold Price: पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव की वजह से निवेशक सोना में पैसा लगाना अधिक सुरक्षित मान रहे हैं. निवेशकों की मांग बढ़ने पर एशियाई बाजार में सोना हाई लेवल पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सोना 2,490 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया.

विज्ञापन

Gold Price Today: बहुमूल्य पीली धातु सोना एक बार फिर बेकाबू होकर 550 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया. वहीं, चांदी भी 600 रुपये प्रति किलो मजबूत हो गई. हालांकि, सरकार की ओर से कस्टम ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद इन दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमत में जोरदार गिरावट आ गई थी, लेकिन अब सोना-चांदी कमजोरी से उबर गए हैं. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, घरेलू मांग बढ़ोतरी की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना की कीमत 550 रुपये प्रति 10 ग्राम मजबूत होकर 72,500 रुपये के स्तर बंद हो गया. बुधवार को सोना 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी की कीमत भी 600 रुपये की तेजी के साथ 86,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. बुधवार को यह 85,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी महंगा

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव की वजह से निवेशक सोना में पैसा लगाना अधिक सुरक्षित मान रहे हैं. निवेशकों की मांग बढ़ने पर एशियाई बाजार में सोना हाई लेवल पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सोना 2,490 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, चांदी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 29.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

सोना की वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से सौदों की लिवाली किए जाने की वजह से वायदा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 415 रुपये की तेजी के साथ 70,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 415 रुपये यानी 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 19,584 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,488.40 डॉलर प्रति औंस हो गया. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई.

ये भी पढ़ें: PM Awas: घर बनाने के नहीं हैं पैसे, तो सरकार देगी लोन, ऐसे करें अप्लाई

वायदा बाजार में चांदी मजबूत

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार बढ़ाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 469 रुपये की तेजी के साथ 84,065 रुपये प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 469 रुपये यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,065 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 26,404 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 29.03 डॉलर प्रति औंस हो गई. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई.

ये भी पढ़ें: Bank Holiday: अगस्त में 13 दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी, आज से ही तय कर लें अपना प्लान

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola