एफआईआई की बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में 423.49 अंकों की गिरावट

Stock Market Close with fall.
Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 15 शेयर गिरकर और 15 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी के 21 शेयर लाल निशान और 29 शेयर हरे निशान पर बंद हुए.
Stock Market: विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से पूंजी निकासी (बिकवाली) किए जाने और डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण से पहले वैश्विक अनिश्चितता के बीच शुक्रवार 17 जनवरी 2025 को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 423.49 अंक या 0.55% गिरकर 76,619.33 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 108.60 अंक 0.47% टूटकर 23,203.20 अंक पर बंद हुआ.
तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद टूटा इन्फोसिस का शेयर
शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 15 शेयर गिरकर और 15 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी के 21 शेयर लाल निशान और 29 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. तीसरी तिमाही के नतीजे आने के बाद शेयर बाजार के इन दोनों प्रमुख सूचकांकों में इन्फोसिस के शेयर को सबसे अधिक नुकसान हुआ. बीएसई सेंसेक्स में इसका शेयर 5.77% टूटकर 1815.10 रुपये प्रति शेयर और निफ्टी में 5.75% गिरकर 1817.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. हालांकि, बीएसई में जोमैटो का शेयर 2.79% उछलकर 248.75 रुपये प्रति शेयर और एनएसई में बीपीसीएल का शेयर 2.68% की बढ़त के साथ 274.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.
इसे भी पढ़ें: Passport Renew करना अब हुआ आसान, खत्म हुई वैलिडिटी तो अपनाएं ये तरीका
एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख
एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला. जापान के निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में बढ़त देखी गई. यूरोपीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख बना है. अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.37% उछलकर 81.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की बिगड़ी तबीयत, जमशेदपुर के TMH में भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




