झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की बिगड़ी तबीयत, जमशेदपुर के TMH में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती चंपाई सोरेन की तस्वीर

अस्पताल में भर्ती चंपाई सोरेन की तस्वीर

Champai Soren: चंपाई सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें टीएमएच अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि झारखंड के इस पूर्व सीएम ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है.

विज्ञापन

जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज: बीजेपी नेता और सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक से बिगड़ गयी है. वह टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक उन्हें बीपी और लूज मोशन की शिकायत है. फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. हालांकि चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है. शाम में फिर से उनके स्वास्थ्य की जांच होगी जिसके बाद ही विस्तृत रिपोर्ट सामने आएगी.

पूर्व मुख्यमंत्री बोले- चिंता की बात नहीं

झारखंड के इस पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया है. उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है. अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. उम्मीद करता हूं बहुत जल्द, पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा चुनाव के दौरान भी बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तबीयत विधानसभा चुना�� के दौरान भी बिगड़ी थी. आनन फानन में उसे टीएमएच में ही भर्ती किया गया था. उस दिन उनकों बरहेट में एक जनसभा संबोधित करना था. लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से वह सभा स्थल पर नहीं जा सके और अस्पताल से ही बरहेट की जनता को संबोधित किया था. बता दें कि कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपाई सोरेन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था. उनके साथ उनका बेटा बाबूलाल सोरेन भी बीजेपी में शामिल हुआ था. बाबूलाल सोरेन ने घाटशिला से बीजेपी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा लेकिन झामुमो के रामदास सोरेन से हार गये.

Also Read: Fact Check: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झामुमो में वापसी करने वाले हैं? Viral Video का क्या है सच

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola