ePaper

नए साल के दूसरे दिन भी जश्न में झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 1426.56 अंकों की छलांग

Updated at : 02 Jan 2025 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
Stock Market

Stock Market

Stock Market: कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 29 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. एनएसई के निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में बढ़त बनी रही. केवल दो शेयर लाल निशान पर बंद हुआ.

विज्ञापन

Stock Market: नए साल 2025 के दूसरे दिन गुरुवार 2 जनवरी 2025 को भी न्यू ईयर के जश्न में शेयर बाजार खूब झूमा. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1426.56 अंक या 1.82% की जोरदार छलांग लगाकर 79,933.97 अंक पर पहुंच गया. शेयर बाजार में इसी प्रकार की तेजी बनी रही, तो सेंसेक्स जल्द ही 80,000 के स्तर को एक बार फिर पार लेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 445.75 अंक या 1.88% की तेजी के साथ 24,188.65 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के 29 शेयरों में तेजी

कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 29 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, जोमैटो, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एशियन पेंट्स शामिल हैं. सिर्फ एक सनफार्मा का शेयर नुकसान के साथ बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें: SIP: एचडीएफसी के इस फंड को आधा भारत नहीं जानता, वर्ना 1000 देकर बन जाता 2 करोड़ का मालिक

निफ्टी के 48 शेयरों में उछाल

एनएसई के निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में बढ़त बनी रही. केवल दो शेयर लाल निशान पर बंद हुआ. लाभ में रहने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और श्रीराम फाइनेंस प्रमुख हैं. सनफार्मा और ब्रिटानिया के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए.

इसे भी पढ़ें: पंजाब नेशनल बैंक का नए साल का तोहफा, फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ा दिया इंट्रेस्ट रेट

एशिया के दूसरे बाजारों में नरमी

एशिया के दूसरे बाजार हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट नरमी के साथ बंद हुए. जापान का निक्केई गुरुवार को बंद रहा. यूरोपीय बाजार में भी नकारात्मक रुख बना हुआ है. अमेरिकी बाजार नववर्ष के मौके पर बुधवार को बंद रहे. वैश्विक तेल बाजार में 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 74.74 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: Manu Bhaker Net Worth: खेल रत्न पुरस्कार पाने वाली मनु भाकर के पास कितनी है संपत्ति, कहां से आता है पैसा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola