ePaper

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 873 अंकों का लगाया गोता

Updated at : 20 May 2025 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
Stock Market

Stock Market

Stock Market: भू-राजनीतिक उथल-पुथल की वजह से मंगलवार 20 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट के बावजूद बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में टाटा स्टील के शेयरों का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा. हालांकि, वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई. वैश्विक और एशिया के दूसरे बाजारों की बात की जाए, तो एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट मजबूती के साथ बंद हुए.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख होने के बावजूद घरेलू स्तर पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल की वजह से मंगलवार 20 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 872.98 अंक या 1.06% की बड़ी गिरावट के साथ 81,186.44 बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 261.55 अंक या 1.05% टूटकर 24,683.90 अंक पर पहुंच गया.

गिरावट में टाटा स्टील के शेयरों में रही मजबूती

शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट के बावजूद बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में टाटा स्टील के शेयरों का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा. हालांकि, वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई. आज के कारोबार में मुनाफा कमाने वाले तीन शेयरों में टाटा स्टील के अलावा इन्फोसिस और आईटीसी के शेयर शामिल हैं. वहीं, मारुति सुजुकी के अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट्स, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें: Mutual Funds पर टूट पड़ी महिलाएं, कंपनियों के एसेसट्स साइज में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख

वैश्विक और एशिया के दूसरे बाजारों की बात की जाए, तो एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट मजबूती के साथ बंद हुए. हालांकि, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट देखी गई. यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख बना है. अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.22% गिरकर 65.39 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता कौन कंपनी बनाती है राफेल, जान जाएगा खासियत तो चूम लेगा अपना हाथ

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola