Share Market: निफ्टी-सेंसेक्स में हल्की गिरावट, लेकिन एफपीआई की वापसी से फिर जग सकती है तेजी

Stock Market
Share Market: बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा का मानना है कि एफपीआई की वापसी और घरेलू निवेशकों की लगातार हो रही निवेश से बाजार में नई तेजी देखी जा सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि रुपया मजबूत हुआ है और एफपीआई की ओर से कैश सेगमेंट में जबरदस्त निवेश देखने को मिला है.
Share Market: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हल्की गिरावट के साथ खुले. वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और अमेरिका की ‘रिसिप्रोकल टैरिफ’ नीति के चलते निवेशकों की भावनाएं थोड़ी कमजोर रहीं.
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 76,615.29 पर खुला, जो कि 119.60 अंक (0.16%) की गिरावट को दर्शाता है. वहीं, एनएसई निफ्टी 36.35 अंक या 0.16% गिरकर 23,292.20 पर कारोबार कर रहा था.
श्रीराम फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि इंफोसिस, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर और सिप्ला में गिरावट रही.
टेक्निकल संकेत और एफपीआई की वापसी से उम्मीदें बरकरार
टेक्निकल एनालिसिस की बात करें तो एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अक्षय चिंचालकर के अनुसार, मंगलवार को बने ‘हैंगिंग मैन’ पैटर्न से संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में बाजार की तेजी थोड़ी धीमी हो सकती है.
23207 के पास तात्कालिक सपोर्ट है, जबकि 23400–23500 के बीच रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है. यदि बाजार 22924 के नीचे नहीं गिरता, तो 23870 तक की तेजी की संभावना बनी रह सकती है.
बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा का मानना है कि एफपीआई की वापसी और घरेलू निवेशकों की लगातार हो रही निवेश से बाजार में नई तेजी देखी जा सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि रुपया मजबूत हुआ है और एफपीआई की ओर से कैश सेगमेंट में जबरदस्त निवेश देखने को मिला है.
इसके साथ ही, अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा फार्मास्यूटिकल और सेमीकंडक्टर आयात की जांच शुरू करने से टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ सकता है. हालांकि, विश्लेषकों को उम्मीद है कि ग्लोबल ट्रेड एग्रीमेंट्स और अमेरिका द्वारा टैरिफ में संभावित राहत से बाजार में सकारात्मक माहौल बना रह सकता है, खासकर तब जब हालिया महंगाई के आंकड़े पांच साल के निचले स्तर पर हैं.
Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं मालिक है सुनील गावस्कर, विनोद कांबली के लिए मसीहा बनकर आए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










