उतार-चढ़ाव के चलते शिखर से फिसल गया सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :05 Jul 2024 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
उतार-चढ़ाव के चलते शिखर से फिसल गया सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शिखर से फिसल गया सेंसेक्स. फाइल फोटो

Sensex: एशिया के दूसरे बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई. दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी देखी गई. अमेरिका डाऊ जोंस गुरुवार को नरमी के साथ बंद हुआ.

विज्ञापन

Sensex: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सप्ताह के आखिर दिन शुक्रवार 5 जुलाई 2024 को 80000 पार अंक के शिखर से फिसल कर नीचे आ गया. कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 53.07 अंक गिरकर 79,996.60 पर पहुंच गया. सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 474.80 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 79,574.87 अंक पर पहुंच गया था. वहीं, कारोबार के आखिर में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 12 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24,314.15 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. सुबह के कारोबार में यह 99.70 अंक फिसलकर 24,202.45 पर आ गया था.

किन शेयरों की कैसी रही स्थिति

घरेलू शेयर बाजार के सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में एनएसई की कंपनियों में ओएनजीसी, ग्लेनमार्क, सेल, यूनाइटेड ब्रेवरीज, फेडरल बैंक, टीवीएस मोटर, बायोकॉन, भारतीय स्टेट बैंक, नाल्को, जायडस लाइफ, रिलायंस, ब्रिटानिया, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सिप्ला और बजाज ऑटो के शेयर बढ़त में रहे. इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, वोडाफोन आइडिया, एसीसी, टाइटन, आदित्य बिड़ला फाइनेंस, बंधन बैंक, जेके सीमेंट, रैमको सीमेंट, सिटी यूनियन बैंक, टाटा स्टील, अपोलो टायर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और डॉ लाल पैथ लैब के शेयर नुकसान में रहे.

ये भी पढ़ें: RBI: बनारसी बाबुओं को तगड़ा झटका, इस बैंक का लाइसेंस रद्द

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई. दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी देखी गई. अमेरिका डाऊ जोंस गुरुवार को नरमी के साथ बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 2,364.98 डॉलर प्रति औंस और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 201 रुपये की बढ़त के साथ 72,568 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वैश्विक तेल बाजार का मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 87.28 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: प्याज-टमाटर के बिना सब्जियों से ग्रेवी गायब, महंगा हो गया एक प्लेट शाकाहारी खाना

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola