शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, खुलते ही 462 से अधिक अंक गिरा सेंसेक्स

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 13 May 2024 11:42 AM

विज्ञापन

बाजार ने खोया शुरुआती बढ़त. फाइल फोटो

Stock Market: सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर में 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक बाजारों के नकरात्मक रुख की वजह से सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है. बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने करीब 462.33 अंक गिरकर 72,202.14 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी करीब निफ्टी 125.8 अंक फिसलकर 21,929.40 अंक पर पहुंच गया है. खबर है कि बाजार खुलते ही निवेशकों को 47,557.67 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया. 10 मई 2024 को सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,96,56,440.83 करोड़ रुपये था, जो आज 13 मई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 3,96,08,883.16 करोड़ रुपये रह गया.

टाटा मोटर्स के शेयर में 7 फीसदी से अधिक गिरावट

सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर में 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई. बीएसई सूचकांक में सूचीबद्ध कंपनियों में से केवल सन फार्मा के शेयर में तेजी आई. एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.

मई में विदेशी निवेशकों ने शेयरों से 17,000 करोड़ रुपये निकाले

इस बीच, खबर यह भी है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने चालू मई महीने के पहले 10 दिन में भारतीय शेयर बाजारों से 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है. आम चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बीच ऊंचे मूल्यांकन और मुनाफा काटने के लिए विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजारों से निकासी कर रहे हैं. इससे पहले पिछले अप्रैल महीने मॉरीशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिका में बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ने की वजह से एफपीआई ने शेयरों से 8,700 करोड़ रुपये की निकासी की थी.

पूर्वी मेदिनीपुर में सूखी मछली कारोबार पर मिसाइल लॉन्चिंग पैड से खतरा, मछुआरे चिंतित

रुपये ने सीमित दायरे में शुरू किया कारोबार

उधर, घरेलू बाजारों में कमजोर रुख और मजबूत अमेरिकी मुद्रा के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा खरीदने और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डॉलर बेचने के बीच अमेरिकी डॉलर और रुपये के सीमित दायरे में रहने का अनुमान है. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 83.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट दर्शाता है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 83.51 पर बंद हुआ था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.32 पर रहा.

महंगाई के आंकड़े और तिमाही नतीजे तय करेंगे बाजार की चाल

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola