SBI Loan Interest Rates Cut: SBI ने कम की ब्याज दरें, होम-पर्सनल लोन होंगे सस्ते, EMI होगी कम

Updated:
विज्ञापन

SBI ने ब्याज दरों में किया बदलाव, FD और लोन दोनों हुए सस्ते

SBI Loan Interest Rates Cut: सामान्य ग्राहकों को 7 से 45 दिन की FD पर 3.05%, 46 से 179 दिन पर 4.90%, 180 से 210 दिन पर 5.65% और 211 दिन से एक साल से कम अवधि पर 5.90% ब्याज मिलेगा

विज्ञापन

SBI Loan Interest Rates Cut: RBI द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सावधि जमा की ब्याज दरों में बदलाव किया है. ₹3 करोड़ से कम की FD में 2 से 3 साल की अवधि पर सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज 6.45% से घटाकर 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95% से घटाकर 6.90% कर दिया गया है. 444 दिन की विशेष योजना “अमृत वृष्टि” पर ब्याज अब 6.60% की जगह 6.45% मिलेगा. वर्तमान में SBI सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% तक ब्याज दे रहा है, जो जमा की अवधि पर निर्भर करता है.

विज्ञापन
SBI ने ब्याज दरों में किया बदलाव, FD और लोन दोनों हुए सस्ते

विभिन्न अवधियों के लिए ब्याज दरें

सामान्य ग्राहकों को 7 से 45 दिन की FD पर 3.05%, 46 से 179 दिन पर 4.90%, 180 से 210 दिन पर 5.65% और 211 दिन से एक साल से कम अवधि पर 5.90% ब्याज मिलेगा. एक से दो साल की FD पर 6.25%, तीन से पांच साल पर 6.30% और पांच से दस साल की FD पर 6.05% ब्याज तय किया गया है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 45 दिन पर 3.55%, 46 से 179 दिन पर 5.40%, 180 से 210 दिन पर 6.15%, 211 दिन से एक साल से कम अवधि पर 6.40%, एक से दो साल पर 6.75%, तीन से पांच साल पर 6.80% और पांच से दस साल की FD पर 7.05% ब्याज मिलेगा.

MCLR और EBLR में कटौती

SBI ने लोन से जुड़ी MCLR दरों में भी कमी की है. ओवरनाइट और एक माह की MCLR अब 7.85% हो गई है, तीन माह की 8.25% और छह माह की 8.60% तय की गई है. एक और दो साल की MCLR 8.70% जबकि तीन साल की MCLR 8.80% कर दी गई है. इसके अलावा External Benchmark Linked Rate (EBLR) को भी 8.15% से घटाकर 7.90% कर दिया गया है, जिससे फ्लोटिंग रेट लोन सस्ते हो सकते हैं.

Also Read: सोने की कीमतों में तूफानी तेजी, जानिए आज के ताजा रेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola