ePaper

Gold Price: सोने की कीमतों में तूफानी तेजी, जानिए आज के ताजा रेट

Updated at : 13 Dec 2025 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Silver Price

शुक्रवार को सोने के भाव में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया

Gold Price: शुक्रवार को सोने के भाव में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया. IBJA के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना दिनभर बढ़त के साथ बंद हुआ, वहीं MCX पर गोल्ड ने नया इतिहास बना दिया.

विज्ञापन

Gold Price: इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली. सुबह के समय 24 कैरेट सोना 1,28,596 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. दोपहर तक इसमें बढ़ोतरी हुई और भाव 1,30,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं शाम होते-होते इसकी कीमत और चढ़कर 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

कमोडिटी बाजार की बात करें तो MCX पर सोने का वायदा भाव 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर है. दूसरी ओर, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में मजबूती देखने को मिली, जहां हाजिर सोना 4,338.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया.

IBJA के अनुसार आज के सोने के ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम)

सोने की शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
24 कैरेट₹1,28,596₹1,30,569₹1,32,710
22 कैरेट₹1,28,081₹1,30,046₹1,32,179
20 कैरेट₹1,17,794₹1,19,601₹1,21,562
18 कैरेट₹96,447₹97,927₹99,533
14 कैरेट₹75,229₹76,383₹77,635

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर / क्षेत्र24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, कानपुर, चंडीगढ़, अयोध्या₹1,30,910₹1,20,010₹98,220
मुंबई, कोलकाता, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल, रायपुर, नागपुर, भुवनेश्वर₹1,30,760₹1,19,860₹98,070
चेन्नई₹1,31,470₹1,20,510₹1,00,460
पटना, अहमदाबाद, इंदौर, सूरत₹1,30,810₹1,19,910₹98,120

कीमतों में तेजी की वजह क्या है

विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से घरेलू बाजार में सोने-चांदी को समर्थन मिला है. इसके अलावा वैश्विक बाजारों में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती के संकेतों ने भी कीमती धातुओं की कीमतों को सहारा दिया है. नरम मौद्रिक नीति की उम्मीदों से डॉलर पर दबाव बना हुआ है, जिसका सीधा फायदा सोना और चांदी को मिल रहा है.

Also Read: 13 December Top 20 News: 2027 में देशभर में होगी जनगणना, राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला, एक क्लिक में पढ़ें आज की 20 बड़ी खबरें

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola