SBI अकाउंट से बार-बार कैश निकालना पड़ेगा भारी, 1 अक्टूबर से बदल रहा ये नियम
ब्रांच से कैश निकालना होगा महंगा
SBI BSBD खाते से कैश निकालने वालों के लिए नियम बदल रहा है. 1 अक्टूबर से 4 निकासी फ्री रहेंगी, इसके बाद हर बार ₹15 + GST देना होगा.
अगर आपका SBI में Basic Savings Bank Deposit Account यानी BSBD खाता है और आप ब्रांच जाकर पैसे निकालते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. SBI 1 अक्टूबर 2026 से कैश निकालने के चार्ज में बदलाव करने जा रहा है. नए नियम के मुताबिक, महीने में 4 बार तक पैसे निकालना फ्री रहेगा. लेकिन इसके बाद हर बार कैश निकालने पर ₹15 चार्ज + लागू GST देना होगा. यह नियम BSBD Account (Branch Channel) पर लागू होगा. इसका Product Code 1011-1701 है.
1 अक्टूबर से कितना चार्ज लगेगा?
महीने में 4 बार तक ब्रांच से कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसके बाद हर निकासी पर ₹15 और GST देना होगा.
| महीने में कितनी बार कैश निकाला | कितना चार्ज लगेगा |
| पहली 4 बार | कोई चार्ज नहीं |
| 5वीं बार | ₹15 + GST |
| 6वीं बार | ₹15 + GST |
| 7वीं बार | ₹15 + GST |
उदाहरण के लिए, अगर आपने एक महीने में ब्रांच से 6 बार पैसे निकाले, तो पहली 4 बार कोई चार्ज नहीं लगेगा. 5वीं और 6वीं बार पैसे निकालने पर ₹15-₹15 और GST देना होगा.
ये भी पढ़ें: Delhi Lakshmi Yojana: 26 अगस्त से लेटर, 1 सितंबर से ₹2500, जानें किसे मिलेगा लाभ
SBI का BSBD खाता क्या है?
BSBD यानी Basic Savings Bank Deposit Account एक ऐसा सेविंग्स अकाउंट है, जिसमें रोजमर्रा की जरूरी बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं. इसमें पैसे जमा करने और निकालने जैसी बेसिक सुविधाएं शामिल हैं. यह सामान्य सेविंग्स अकाउंट से थोड़ा अलग होता है. दोनों खातों में मिलने वाली सुविधाएं और पैसे निकालने से जुड़े नियम अलग हो सकते हैं. अगर आपका SBI में BSBD खाता है, तो अपने खाते पर लागू लेटेस्ट नियम और चार्ज जरूर देख लें.
किन लोगों को ज्यादा ध्यान रखना होगा?
इस नए नियम का सबसे ज्यादा ध्यान उन ग्राहकों को रखना होगा, जो हर महीने ब्रांच से 4 से ज्यादा बार कैश निकालते हैं. अगर आप महीने में 1, 2, 3 या 4 बार पैसे निकालते हैं, तो इन निकासी पर नया ₹15 चार्ज नहीं लगेगा. लेकिन 5वीं बार से हर कैश निकासी पर चार्ज लगेगा. यानी महीने में बार-बार ब्रांच जाकर कैश निकालने वालों को अब अपनी निकासी का हिसाब रखना होगा.
ये भी पढ़ें: NPS में अप्रैल-जून के बीच बदले 10 नियम, चार्ज से पेंशन तक जानिए पूरा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौम्या शाहदेव
सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








