लाड़ली बहना योजना: 39वीं किस्त के 1500 रुपये के साथ मिला 250 रुपये का रक्षाबंधन गिफ्ट

Updated:
विज्ञापन

सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के साथ, फोटो एक्स

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'लाड़ली बहना योजना' के तहत 1.25 करोड़ से ज़्यादा महिलाओं के खातों में 1750 रुपये भेजे. इस राशि में 1500 रुपये की नियमित किस्त और रक्षाबंधन के तोहफे के तौर पर 250 रुपये शामिल थे. कुल 2148 करोड़ रुपये DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए गए.

विज्ञापन

Ladli Behna Yojana 39 Kist: मैहर जिले में एक राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'लाड़ली बहना योजना' के तहत 1.25 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को 1,500 रुपये की नियमित मासिक किस्त और रक्षाबंधन के तोहफे के तौर पर अतिरिक्त 250 रुपये ट्रांसफर किया. सीएम ने एक सिंगल क्लिक में 2148 करोड़ रुपये ड्रांसफर किया.

महिलाओं के बैंक खाते में 1750 रुपये भेजे गए

नियमित किस्त और विशेष सहायता मिलाकर, हर 'लाड़ली बहना' को DBT के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में 1,750 रुपये भेजे गए.

सीएम मोहन यादव ने बहनों से मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने कहा, "महिलाएं अक्सर अपने मायके से ससुराल जाने के बाद अपने परिवारों का 'केंद्र' और 'ताकत' बन जाती हैं, और सरकारी मदद उनकी स्थिति को मजबूत करने में मदद कर सकती है. जब कोई महिला अपने माता-पिता के परिवार में बड़ी होती है और फिर एक अनजान परिवार में जाती है, तो उसके साहस का बहुत महत्व होता है. वह वहां अपनी जगह बनाती है और उस परिवार का केंद्र और ताकत बन जाती है. अगर हम उसे वह ताकत बनने में थोड़ा भी सहयोग दे सकें, तो हमारा जीवन धन्य हो जाता है. आइए, रक्षाबंधन के शुभ त्योहार पर हम सब अपनी बहनों को याद करें. इस राशि के माध्यम से, मैं उन्हें अपना स्नेह भेज रहा हूं और हमारी सरकार के लिए उनका आशीर्वाद मांग रहा हूं मैं सभी बहनों को बधाई देता हूं."


ये भी पढ़ें: Bank Holidays: अगस्त में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola