लॉकडाउन के दौरान खूब बिका पारले जी बिस्किट, 82 सालों का रिकार्ड टूटा
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jun 2020 5:44 PM
पिछले दिनों देश भर में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन किया गया था. लॉकडाउन में देश की आर्थिक व्यवस्था पर काफी असर पड़ा, कई सारे ब्रांड्स के उत्पादों की बिक्री में काफी कमी देखी गई, लेकिन लॉकडाउन के दौरान पारले जी ने बिक्री का नया रिकार्ड कायम कर दिया है.
पिछले दिनों देश भर में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन किया गया था. लॉकडाउन में देश की आर्थिक व्यवस्था पर काफी असर पड़ा, कई सारे ब्रांड्स के उत्पादों की बिक्री में काफी कमी देखी गई, लेकिन लॉकडाउन के दौरान पारले जी ने बिक्री का नया रिकार्ड कायम कर दिया है. जी हां, पारले-जी बिस्कुट की इतनी अधिक बिक्री हुई है कि 82 सालों का रेकॉर्ड टूट गया है. पारले-जी 1938 से ही लोगों के बीच एक फेवरेट ब्रांड रहा है. सिर्फ 5 रुपए में मिलने वाला पारले-जी बिस्कुट का पैकेट सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने वाले प्रवासियों के लिए भी खूब मददगार साबित हुआ. पारले जी बिस्किट को किसी ने खुद खरीद कर खाया, तो किसी को दूसरों ने मदद के तौर पर बिस्कुट बांटे.
राहत सामग्री के रूप में लोगों तक पहुंचा पारले जी
आपको बता दें कि पारले जी कंपनी 1938 में स्थापित की गई थी. लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूों को राहत सामग्री के तौर पर पारले जी को आम लोगों के बीच बांटा गया. ने इसकी बड़े पैमाने पर खरीद की है और चाय-नाश्ते के दौरान लोगों ने इस बिस्किट को सबसे ज्यादा खाया है.
रोटी के बदले लोगों को मिली पारले जी का सहारा
पारले प्रोडक्ट्स के कैटेगरी हेड मयंक शाह ने बताया कि कंपनी ने अपने डिस्ट्रिब्यूशन चैनल को भी एक हफ्ते के अंदर रीसेट कर दिया, ताकि रिटेल आउटलेट पर बिस्कुट की कमी ना हो. यह भी बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान पारले जी आसानी से मिलने वाला बहुत से लोगों के लिए खाना का पर्याय बन गया. कई तो सिर्फ इसी पर आश्रित रहे. जिन लोगों तक रोटी नहीं पहुंच पाई वो भी पारले-जी बिस्कुट खरीद सकते हैं. शाह ने कहा कि कंपनी का कुल मार्केट शेयर करीब 5 फीसदी बढ़ा है और इसमें से 80-90 फीसदी ग्रोथ पारले-जी की सेल से हुई है.
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने साझा किया पारले जी से जुड़ा यादगार पल
फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी पारले जी बिस्किट से जुडे़ यादगार पर को सोशल मीडिया पर साझा किया है. उन्होंने लिखा है कि वे अपने थियेटर के दिनों से पारले जी को खाना पसंद करते है. उन्होंने ये भी लिखा कि अगर पारले-जी ने अपनी पैकिंग को एक वैकल्पिक बायोडिग्रेडेबल सामग्री में बदल दिया, तो प्लास्टिक के कचरे का उपयोग कितना कम होगा?
My whole career is feuled by chai and Parle-G since theater days.. Can you imagine how much less single use plastic waste there will be if just Parle-G changed its packing to an alternate biodegradable material? Now the sales are up let’s see the contribution to a better Tom too pic.twitter.com/mHdZhbr7X9
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) June 9, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










