Share Market News: इस पेनी स्टॉक ने 10 दिन में किया पैसा डबल, 52 हफ्तों के रिकार्ड हाई पर पहुंचा

Share Market News: बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेलेंशिया न्यूट्रिशन के शेयर में बीते 10 दिनों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. यह शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया हैं. इस शेयर में जिन निवेशकों ने इन्वेस्ट किया था उनकी रकम डबल हो गयी है.
Share Market News: शेयर बाजार जोखिमों से भरा है. कब किस शेयर का भाव बढ़ जाएगा कोई नहीं जानता. इसी कड़ी में हम आज आपको एक ऐसे पेनी स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने महज दिनों में अपने निवेशकों की चांदी कर दी. जी हां हम बात कर रहे हैं, वालेंसिया न्यूट्रिशन की. इस शेयर का वैल्यू में बीते 10 दिनों में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है. इस शेयर ने 10 दिनों के भीतर डबल रिटर्न दिया है.
वेलेंशिया न्यूट्रिशन के शेयर में जोरदार तेजी: बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेलेंशिया न्यूट्रिशन के शेयर में बीते 10 दिनों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. यह शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया हैं. इस शेयर में जिन निवेशकों ने इन्वेस्ट किया था उनकी रकम डबल हो गयी है. सोमवार यानी आज भी वालेंसिया न्यूट्रिशन के शेयर में बढ़त बरकरार रही.
दोगुना हुआ वेलेंशिया न्यूट्रिशन के शेयर का भाव: बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वेलेंसिया न्यूट्रिशन के शेयर का भाव बीते 5 सितंबर 2022 को 10.95 रुपये था. नहीं, 19 सितंबर को इस शेयर का वैल्यू बढ़कर 21.25 रुपये हो गया था. यानी निवेशकों का पैसा डबल हो गया. वो भी 10 दिन के अंदर. सबसे बड़ी बात कि, यह स्टॉक अपने 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया है.
52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर वालेंसिया न्यूट्रिशन के शेयर: वालेंसिया न्यूट्रिशन कंपनी जीवन शैली से संबंधित बीमारियों की रोकथाम के लिए रिसर्च, डेवलपिंग और मार्केटिंग करने वाली कंपनी है. इसके उत्पाद में बाउंस सुपर ड्रिंक्स और बाउंस सुपर वाटर वीटामी शामिल हैं. यह पेनी स्टॉक है, जो अभी अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










