ePaper

Demat Account: 30 सितंबर तक कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा आपका डीमैट अकाउंट, पढ़ें यह काम की खबर

Updated at : 18 Sep 2022 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Demat Account: 30 सितंबर तक कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा आपका डीमैट अकाउंट, पढ़ें यह काम की खबर

Demat Account: एनएसई ने जून में जारी अपने सर्कुलर में कहा है कि यूजर्स को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को नॉलेज फैक्टर के साथ ऑथेंटिकेशन फैक्टर में से एक का इस्तेमाल करना होगा. ऐसे मामलों में जहां बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण संभव नहीं है, उपयोगकर्ताओं को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा.

विज्ञापन

Demat Account: क्या आपके पास डीमैट अकाउंट है जिससे आप शेयर बाजार में शेयरों की खरीद-बिक्री करते हैं. अगर आपका जवाब हां है तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि 1 अक्टूबर को आपका डीमैट अकाउंट बंद हो जाएगा. दरअसल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एक सर्कुलर जारी किया है. इस सर्कुलर के मुताबिक, डीमैट अकाउंट होल्डरों को अपने अकाउंट के जारी रखने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करना होगा. अगर आप तय समय पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को इनेबल नहीं करेंगे तो 1 अक्टूबर 2022 से आप अपने डीमैट अकाउंट पर लॉग-इन नहीं हो सकेंगे.

जरूरी है टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का कहना है कि डीमैट होल्डर्स को नॉलेज या पॉजेशन फैक्टर और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को इनेबल करना होगा. एनएससी ने 14 जून को इसको लेकर एक सर्कुलर जारी कर दिया था.

क्या है टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन: टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन में से नॉलेज फैक्टर ऑथेंटिकेशन से मतलब किसी कीवर्ड, पासवर्ड या पिन जेनरेट करने से हैं. जिसकी जानकारी सिर्फ यूजर के पास होगी. जबकि, ऑथेंटिकेशन फैक्टर के रूप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा. इसमें फिंगर प्रिंट या चेहरे का स्कैन या वॉयस शामिल हो सकता है.

एनएसआई की गाइडलाइन: एनएसई ने जून में जारी अपने सर्कुलर में कहा है कि यूजर्स को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को नॉलेज फैक्टर के साथ ऑथेंटिकेशन फैक्टर में से एक का इस्तेमाल करना होगा. ऐसे मामलों में जहां बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण संभव नहीं है, उपयोगकर्ताओं को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा. वहीं, जानी मानी ब्रोकरेज हाउस जिरोधा ने भी अपने वेबसाइट पर यह जानकारी शेयर की है. जिसमें 30 सितंबर तक टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को लेकर निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola