ePaper

RIL के शेयरों में मजबूती से हफ्ते के आखिरी दिन भी स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, जानिए आज कितने उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Updated at : 19 Jun 2020 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
RIL के शेयरों में मजबूती से हफ्ते के आखिरी दिन भी स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, जानिए आज कितने उछले सेंसेक्स-निफ्टी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में मजबूती से कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भी दलाल स्ट्रीट में तेजी का सिलसिला जारी रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से सेंसेक्स 524 अंक चढ़ गया. बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) दिन में कारोबार के दौरान एक समय 640.32 अंक तक चढ़ गया. अंत में यह 523.68 अंक या 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 34,731.73 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 152.75 अंक या 1.51 फीसदी की बढ़त से 10,200 अंक के पार 10,244.40 अंक पर बंद हुआ.

विज्ञापन

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में मजबूती से कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भी दलाल स्ट्रीट में तेजी का सिलसिला जारी रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से सेंसेक्स 524 अंक चढ़ गया. बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) दिन में कारोबार के दौरान एक समय 640.32 अंक तक चढ़ गया. अंत में यह 523.68 अंक या 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 34,731.73 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 152.75 अंक या 1.51 फीसदी की बढ़त से 10,200 अंक के पार 10,244.40 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर 7 फीसदी चढ़ गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 7 फीसदी का लाभ रहा. मुकेश अंबानी ने कहा है कि उनकी प्रमुख कंपनी अब पूरी तरह से ऋणमुक्त हो चुकी है. पिछले दो महीने के दौरान कंपनी ने 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं. इससे दिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,788.60 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया. अंत में कंपनी का शेयर 1,759.50 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट रही.

विश्लेषकों ने कहा कि शेयर आधारित गतिविधियों, वैश्विक बाजारों में मजबूती तथा विदेशी कोषों के ताजा प्रवाह से बाजार धारणा मजबूत हुई. कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष पीसीजी शोध संजीव जरबादे ने कहा कि यह सप्ताह वैश्विक बाजारों के लिए अच्छा रहा. अर्थव्यवस्थाओं को खोलने से धारणा सकारात्मक रही. इससे अमेरिका और चीन में कोविड-19 के नए मामले आने के बावजूद बाजारों में तेजी रही.

Also Read: रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए रामबाण साबित हुआ मुकेश अंबानी का यह ट्रिक, जानिए कैसे कर्ज मुक्त हो गया RIL

चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरियो का कॉस्पी तथा जापान का निक्की लाभ में रहे. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में चल रहे थे. अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ 42.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया छह पैसे टूटकर 76.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 366.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola