पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें: कच्चे तेल में हलचल के बावजूद भारत में राहत, जानें अपने शहर के रेट

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)
Petrol-Diesel Prices on 21 April: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद आज भारतीय शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं.
Petrol-Diesel Prices on 21 April: आज 21 अप्रैल को देश की तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उठापटक के बाद भी दिल्ली से लेकर मुंबई तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं.
प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स (प्रति लीटर)
| शहर | पेट्रोल (₹) | डीजल (₹) |
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.54 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 101.23 | 92.81 |
| बेंगलुरु | 102.92 | 90.99 |
| नोएडा | 95.12 | 88.29 |
| गुरुग्राम | 95.65 | 88.10 |
टेंशन के बीच भारत की मजबूत तैयारी
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से ब्रेंट क्रूड $95.89 के करीब पहुंच गया है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत ने अपना “बैकअप” प्लान तैयार रखा है.
- पर्याप्त स्टॉक: रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश के पास 60 दिनों से ज्यादा का कच्चा तेल, पेट्रोल और डीजल का स्टॉक मौजूद है.
- गैस बैकअप: रसोई गैस (LPG) का 40 दिन और LNG का 50 दिन का स्टॉक सुरक्षित है.
- सप्लाई चैन: भारत ने अपनी निर्भरता कम करने के लिए अब अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से भी तेल मंगाना शुरू कर दिया है.
घर बैठे रेट कैसे जानें?
अगर आप अपने शहर का सटीक दाम जानना चाहते हैं, तो बस एक SMS भेजें:
IOCL: RSP लिखकर 9224992249 पर भेजें.
BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें.
HPCL: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें.
Also Read: ग्लोबल टेंशन के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में ‘रस्साकशी’, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




