कबाड़ बेचकर रेलवे ने एक साल में 6,813 करोड़ रुपये की कमाई की

Updated:
विज्ञापन

भारतीय रेलवे (फोटो: ANI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Indian Railways : भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप बेचकर ₹6813 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की है. बिना यात्रियों पर बोझ डाले, रेलवे अब इस ‘कबाड़’ वाली कमाई से सुविधाओं को और बेहतर बनाएगी.

विज्ञापन

Indian Railways: भारतीय रेलवे अब सिर्फ टिकट बेचकर ही नहीं, बल्कि ‘वेस्ट मैनेजमेंट’ और ‘इनोवेटिव आइडियाज’ से भी अपना खजाना भर रही है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे ने इस साल कबाड़ बेचकर उम्मीद से कहीं ज्यादा मुनाफा कमाया है.

विज्ञापन

टारगेट था ₹6000 करोड़, कमाई हुई ₹6813 करोड़

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 रेलवे के लिए वित्तीय रूप से शानदार रहा.
रेलवे ने इस साल ₹6813.86 करोड़ का कबाड़ बेचा, जबकि लक्ष्य ₹6000 करोड़ का ही था.
साल 2024-25 में भी रेलवे ने ₹6641.78 करोड़ की शानदार कमाई की थी, लेकिन इस बार का आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा है.

अब स्टेशनों पर मिलेंगे प्रीमियम ब्रांड्स

यात्रियों के अनुभव को शानदार बनाने के लिए रेलवे ने नई पॉलिसी शुरू की है.

  • ब्रांडेड आउटलेट्स: स्टेशनों पर अब बड़े और प्रीमियम ब्रांड्स के स्टोर खुल रहे हैं.
  • 22 प्रीमियम ब्रांड्स: अब तक पूरे देश में 22 बड़े ब्रांड्स को आउटलेट खोलने की अनुमति दी जा चुकी है. इससे यात्रियों को स्टेशनों पर वर्ल्ड-क्लास शॉपिंग और खाने-पीने का अनुभव मिलेगा.

यात्रियों को क्या मिलेगा ?

बिना किराया बढ़ाए होने वाली इस अतिरिक्त कमाई का इस्तेमाल सीधे आपकी सुविधाओं के लिए किया जाएगा.

  • साफ-सफाई: स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता को बेहतर बनाया जाएगा.
  • डिजिटल सेवाएं: बेहतर वाई-फाई और ऑनलाइन सुविधाएं मिलेंगी.
  • आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: स्टेशनों का इंफ्रास्ट्रक्चर और नई सुरक्षित ट्रेनें शुरू की जाएंगी.

Also Read: गाड़ी ठुक जाए तो क्या करें? क्लेम लेने और खुद को सुरक्षित रखने के 10 जरूरी टिप्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola