कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट, बिहार, UP, दिल्ली, मुंबई में सस्ता हुआ रेट
Published by : Shailly Arya Updated At : 24 Jul 2025 9:33 AM
Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के रेट हर दिन सुबह 6 बजे जारी होता है. ऐसे में आज 24 जुलाई 2025 के लिए भी रेट जारी हो गया हैं. आज हम आपको बिहार, UP से लेकर दिल्ली, मुंबई तक के रेट बता रहे हैं.
Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनी ने आज 24 जुलाई 2025 के लिए रेट जारी कर दी हैं. बीते 24 घंटे में कच्चे तेल की कीमतों में भी मामूली उछाल दिखने को मिला. ब्रेंट क्रूड का भाव 68.72 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 67.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.
UP में पेट्रोल डीजल के रेट
यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 95.12 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 28 पैसे चढ़कर 88.29 रुपये लीटर पहुंच गया है.
गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे गिरावट के साथ 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 30 पैसे गिरकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है.
बिहार में पेट्रोल डीजल का रेट
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 15 पैसे गिरावट के साथ 105.60 रुपये लीटर हो गया, डीजल 15 पैसे गिरकर 91.83 रुपये लीटर बिक रहा है.
बड़े शहरों में पेट्रोल डीजल के रेट
- दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
- मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
- चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर है.
- कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
- नोएडा में पेट्रोल 95.12 रुपये और डीजल 88.29 रुपये प्रति लीटर है.
Also Read: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों ध्यान दो, फ्री में मिल रहा है पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shailly Arya
मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










