ePaper

ऑनलाइन शॉपिंग करने पर मिल रहा है फ्री में पैसा

Updated at : 25 Jul 2025 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
CashBack

CashBack

CashBack: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों ध्यान दो ये खबर आपको लिए ही या है. जब भी हम ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो हमें डिस्काउंट तो मिलता ही है साथ ही कैशबैक भी मिलता है. ऐसे में ये कितना सही और फायदेमंद है चलिए जानते है.

विज्ञापन

CashBack: डिजिटल इंडिया के 11 साल हो चुके हैं. आज कल ज्यादातर काम लोग डिजिटली ही करते है फिर चाहे बात ऑनलाइन शॉपिंग की हो. कपड़े चाहिए तो फ्लीपकार्ट, एमेजन, Myntra, Meesho से लोग शॉपिंग करते है. किसी को Grocery चाहिए तो Instamart जैसे कई एप है. अगर आपको 10 मिनट में कुछ सामान चाहिए तो Zepto, Blinket है.

ऐसे में ये ऑनलाइन शॉपिंग एप आपको कैशबैक और कूपन देते है जिसका इस्तेमाल करके आप पैसे बचा सकते है.

रिपोर्टस के मुताबिक, साल 2024 में भारत में कैशबैक का बाजार करीब $7.6 बिलियन यानी करीब 63,000 करोड़ रुपये का था. अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2029 तक ये $14.3 बिलियन तक पहुंच सकता है यानी ये तेजी से बढ़ रहा है.

कैशकरो कैसे काम करता है?

सबसे पहले CashKaro पर फ्री अकाउंट बनाएं. इसके बाद फिर CashKaro ऐप या वेबसाइट से Amazon, Myntra, Ajio जैसे किसी भी एप पर जाएं. वहां से खरीदारी करें आपकी खरीदारी ट्रैक हो जाएगी और आपको कैशबैक मिल जाएगा.

अपने कैशबैक को और कैसे बढ़ाएं?

आप एक ही खरीदारी में कई फायदे ले सकते हैं. जैसे कि प्रोडक्ट पर MRP से छूट, CashKaro कैशबैक, क्रेडिट कार्ड से Instant Discount, Reward Points या माइलस्टोन बेनिफिट्स.

मान लिजिए आपने अमेजन से कोई चीज CashKaro के जरिए खरीदी, डिस्काउंट मिला, फिर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया तो और छूट मिली, और ऊपर से CashKaro ने अलग से कैशबैक दिया तो मिल गया ना आपको काफी बेनिफिट्स एक साथ.

कौन-कौन से स्टोर्स पर कैशबैक मिलता है?

CashKaro पर सैकड़ों स्टोर्स है, जिसमें Amazon, Flipkart,Myntra, Ajio, Mamaearth जैसे कई एप शामिल है. बता दें कि हर स्टोर और कैटेगरी पर कैशबैक की रेट अलग-अलग होती है, समय-समय पर ये रेट बदल भी सकती है.

कैशबैक की स्थिति कैसी होती है?

  • जब आप सामान खरीदते है तो शुरू में कैशबैक की स्थिति Pending रहती है.
  • अगर आपका ऑर्डर सफल हो जाता है, तो ये Confirmed हो जाएगा.
  • वहीं अगर ऑर्डर कैंसिल होता है या रिटर्न हो जाता है, तो Rejected हो जाएगा.
  • Confirmed होने के बाद आप पैसे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं.

न्यूनतम राशि ₹1 है, यानी आप 1 रुपए भी निकाले सकते हैं.

क्या कैशकरो जॉइन करना चाहिए?

अगर आप अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और हर बार थोड़ा बचाना चाहते हैं, तो CashKaro का इस्तेमाल करना समझदारी है. क्योंकि ये आपके डिस्काउंट और कैशबैक दोनों को जोड़कर बचत को डबल कर देता है. इसके अलावा ये फ्री है, आपको सीधे बैंक में पैसे मिलते हैं. बाकी रिवॉर्ड प्रोग्राम की तरह पॉइंट्स नहीं, सीधा कैश मिलता है, जिससे हर खरीदारी पर बचत बढ़ जाती है.

Also Read: अंग्रेजो ने भारत को कितना लूटा ?

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola