पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कहीं राहत तो कहीं आफत, चेक करें 19 अप्रैल की रेट लिस्ट

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :19 Apr 2026 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 19 April 2026

Petrol Diesel Price Today 19 April 2026: 19 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं. दिल्ली और मुंबई में भाव स्थिर हैं, जबकि मुजफ्फरपुर में तेजी दिखी है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 19 April 2026: आज रविवार, 19 अप्रैल 2026 को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. आज देश के प्रमुख शहरों में फ्यूल के दाम स्थिर नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है. आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज तेल की क्या स्थिति है. 

पेट्रोल के दाम में क्या हुआ बदलाव?

आज मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. दिल्ली में भी यह 94.77 रुपये के पुराने रेट पर ही मिल रहा है. हालांकि, बिहार के मुजफ्फरपुर में पेट्रोल की कीमतों में 65 पैसे की बढ़त देखी गई है, जबकि नोएडा और चेन्नई जैसे शहरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. 

पेट्रोल रेट टेबल 19 अप्रैल 2026:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)घटत/बढ़त
भोपाल₹106.52+0.11
मुजफ्फरपुर₹106.36+0.65
भागलपुर₹106.03-0.37
गया₹105.94-0.67
कोलकाता₹105.410.00
पटना₹105.230.00
मुंबई₹103.540.00
बेंगलुरु₹102.920.00
चेन्नई₹100.84-0.06
जमशेदपुर₹98.64+0.84
धनबाद₹97.89+0.02
रांची₹97.89+0.03
देवघर₹97.600.00
गुरुग्राम₹95.480.00
नई दिल्ली₹94.770.00
नोएडा₹94.77-0.35
सोर्स: गुडरिटर्न्स

डीजल की कीमतों का क्या है हाल?

डीजल की बात करें तो दिल्ली में आज एक लीटर डीजल 87.67 रुपये में बिक रहा है. मुंबई में इसकी कीमत 90.03 रुपये पर टिकी हुई है. झारखंड के जमशेदपुर में डीजल की कीमतों में 83 पैसे की अच्छी-खासी बढ़त हुई है, जिससे वहां माल ढुलाई महंगी हो सकती है. वहीं, गया और भागलपुर के लोगों को आज डीजल कल के मुकाबले थोड़ा सस्ता मिलेगा. 

डीजल रेट टेबल 19 अप्रैल 2026:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)घटत/बढ़त
जमशेदपुर ₹93.38+0.83
रांची₹92.66+0.04
धनबाद₹92.64+0.01
मुजफ्फरपुर₹92.53+0.59
चेन्नई₹92.39-0.10
देवघर₹92.290.00
भागलपुर₹92.22-0.35
गया₹92.15-0.63
कोलकाता₹92.020.00
भोपाल₹91.89+0.09
पटना₹91.490.00
बेंगलुरु₹90.990.00
मुंबई₹90.030.00
गुरुग्राम₹87.940.00
नोएडा₹87.89-0.40
नई दिल्ली₹87.670.00
सोर्स: गुडरिटर्न्स

क्यों घटते-बढ़ते हैं तेल के दाम?

फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती पर निर्भर करती हैं. इसके अलावा, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों के वैट (VAT) की वजह से हर राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: मुंबई में पेट्रोल हुआ सस्ता पर नोएडा में बढ़ गए दाम, देखिए आज की ताजा रेट लिस्ट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola