ePaper

हाईवे पर पेट्रोल पंप-फूड कोर्ट खोलना आसान, अब एक क्लिक में मिलेगी NOC बस करना होगा ये काम

Updated at : 04 Mar 2026 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
Business On Highway

Business On Highway

Business On Highway: हाईवे किनारे पेट्रोल पंप, फूड कोर्ट या ढाबा खोलने का सपना अब आसानी से सच होगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजमार्ग प्रवेश पोर्टल का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिससे एनओसी (NOC) के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. जानें कैसे एक क्लिक पर मिलेगी सारी मंजूरी.

विज्ञापन

Business On Highway: नेशनल हाईवे के किनारे अपना बिजनेस शुरू करने का सपना अब हकीकत बनेगा. अक्सर लोग हाईवे पर पेट्रोल पंप, फूड कोर्ट या सर्विस सेंटर खोलने की योजना तो बनाते थे, लेकिन सरकारी दफ्तरों की लंबी दौड़भाग और कागजी कार्रवाई के डर से पीछे हट जाते थे. आपकी इसी टेंशन को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने राजमार्ग प्रवेश पोर्टल का नया और डिजिटल वर्जन लॉन्च कर दिया है.

अब फाइल लेकर भटकने की जरूरत नहीं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पोर्टल को पूरी तरह अपग्रेड कर दिया है. अब हाईवे से जुड़ी किसी भी तरह की मंजूरी (NOC) के लिए आपको अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. चाहे आपको गैस पाइपलाइन बिछानी हो या रेस्ट एरिया बनाना हो, आवेदन से लेकर डॉक्यूमेंट जमा करने तक का सारा काम अब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा.

किसे और कैसे होगा सीधा फायदा?

यह पोर्टल छोटे व्यापारियों से लेकर बड़ी कंपनियों तक, सबके लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है:

  • अगर आप हाईवे किनारे ढाबा, मिनी फूड प्लाजा या गाड़ी रिपेयरिंग सेंटर खोलना चाहते हैं, तो अब परमिशन लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान है.
  • आप अपने आवेदन की स्थिति (Status) ऑनलाइन देख सकते हैं कि आपकी फाइल कहां तक पहुंची है.
  • पहले जिन मंजूरियों में महीनों लग जाते थे, अब वे एक तय समय सीमा के भीतर मिल सकेंगी.

पारदर्शिता और स्पीड का नया दौर

इस नई व्यवस्था से भ्रष्टाचार और देरी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी. हर स्टेप का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी. यह कदम न केवल लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के लिए मददगार है, बल्कि उन युवाओं के लिए भी एक बड़ा मौका है जो हाईवे के किनारे अपना छोटा स्टार्टअप या निवेश करना चाहते हैं.

सरकार का बड़ा लक्ष्य

सरकार का उद्देश्य हाईवे पर सफर को सुलभ बनाना और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर देना है. इस पोर्टल के आने से नेशनल हाईवे पर सुविधाओं का जाल बिछेगा और बिजनेस करना पहले के मुकाबले काफी सरल हो जाएगा.

Also Read: अमेजन का मास्टरस्ट्रोक! 1000 रुपए तक के प्रोडक्ट्स पर अब कोई रेफरल फीस नहीं, जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola